21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized2025 में शाहरुख के बेटे आर्यन खान का डेब्यू, कंगना ने किया...

2025 में शाहरुख के बेटे आर्यन खान का डेब्यू, कंगना ने किया वेलकम, बोलीं- गुड़िया की तरह सजकर…

Published on

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मंगलवार को अपने बेटे आर्यन खान का डेब्यू प्रोजेक्ट ऑफिशियली अनाउंस कर दिया. आर्यन बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं और नेटफ्लिक्स के लिए उन्होंने एक वेब सीरीज बनाई है. शाहरुख की अनाउंसमेंट के बाद बोल्ल्य्वोड़ो सेलेब्स ने आर्यन को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया. इसी सिलसिले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी आर्यन को चीयर किया.

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के खिलाफ काफी मुखर रहीं कंगना का आर्यन को बधाई देना लोगों को हैरानी भरा भी लगा. मगर कंगना ने आर्यन की इस बात के लिए तारीफ की कि उन्होंने ऐसा रास्ता चुना जो बहुत कम लोग चुनते हैं.

कंगना ने की आर्यन की तारीफ
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना ने शाहरुख की अनाउंसमेंट वाली पोस्ट एक नोट के साथ शेयर की. उन्होंने कहा कि वो आर्यन के डेब्यू प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं.नोट में कंगना ने लिखा, ‘ये बहुत अच्छी बात है कि फिल्म परिवारों के बच्चे सिर्फ मेक-अप करने, वजन घटाने, गुड़िया की तरह सजकर अपने आप को एक्टर मानने से अलग कुछ कर रहे हैं. हम सबको मिलकर इंडियन सिनेमा के स्टैण्डर्ड को बढ़ाना चाहिए, ये इस वक्त की जरूरत है. और जिनके पास रिसोर्स हैं वो अक्सर सबसे आसान रास्ते पर चल पड़ते हैं. हमें कैमरा के पीछे और लोगों की जरूरत है. अच्छी बात है कि आर्यन उस रास्ते पर चल रहे हैं जिसपर बहुत कम लोग कदम रखते हैं. एक राइटर और फिल्ममेकर के तौर पर उनके डेब्यू का इंतजार रहेगा.’

बॉलीवुड सेलेब्स ने आर्यन पर लुटाया प्यार
शाहरुख ने जैसे ही आर्यन के डेब्यू की ऑफिशियल अनाउंसमेंट शेयर की, बॉलीवुड सेलेब्स उनके बेटे को जमकर बधाई देने लगे. करण जौहर ने अनाउंसमेंट शेयर करते हुए लिखा, ‘लव यू आर्यन! मुझे आप पर बहुत बहुत गर्व है और दुनिया के सामने आपकी अद्भुत सीरीज आने का इंतजार नहीं कर पा रहा. ये रॉक एंड रूल करने वाली है.’ आलिया भट्ट ने नेटफ्लिक्स की अनाउंसमेंट शेयर करते हुए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की और कहा ‘इंतजार नहीं हो रहा!’ आर्यन की दोस्त, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वो इस खबर से ‘बहुत एक्साइटेड हैं.’

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...