9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस की नई परमाणु नीति से क्यों सहमी दुनिया? यूक्रेन के बहाने...

रूस की नई परमाणु नीति से क्यों सहमी दुनिया? यूक्रेन के बहाने अमेरिका को डराने में लगे पुतिन, कब-कब कर सकेंगे न्यूक्लियर हमला?

Published on

मॉस्को

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने देश के परमाणु नीति के एक अपडेट डॉक्यूमेंट को मंजूरी दे दी है। यह डॉक्यूमेंट उन परिस्थितियों को रेखांकित करता है जिनके तहत मॉस्को परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। यह रूस की नीति में एक बड़े बदलाव को दिखाता है। इन बदलावों ने वैश्विक सुरक्षा को लेकर नए सिरे से चिंताएं पैदा कर दी हैं, खास तौर से तब जब यूक्रेन का युद्ध बढ़ता जा रहा है। डॉक्यूमेंट में घोषणा की गई है कि किसी भी परमाणु ताकत की ओर से समर्थित देश अगर रूस पर हमला करता है तो इसे उनके देश पर संयुक्त हमला माना जाएगा।

पुतिन की नई परमाणु नीति के मुताबिक रूस पर कोई भी बड़ा हवाई हमला परमाणु प्रतिक्रिया को जन्म दे सकता है। पुतिन ने परमाणु नीति में बदलाव रूस-यूक्रेन युद्ध के 1000वें दिन पर किया है। साथ ही बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका की सप्लाई की हुई ATACMS मिसाइलों के जरिए रूस में हमला करने की इजाजत दी है। मंगलवार को रूस ने यह भी दावा किया कि यूक्रेन ने छह ATACMS मिसाइलों से उसके ब्रांस्क क्षेत्र में हमला किया है।

कब परमाणु हमला कर सकता है रूस

  • नई परमाणु नीति के मुताबिक मॉस्को रूस या उसके सहयोगियों के खिलाफ परमाणु और सामूहिक विनाश के अन्य प्रकार के हथियारों के इस्तेमाल के जवाब में न्यूक्लियर हथियार चला सकता है।
  • इसके अलावा उस स्थिति में भी परमाणु हथियार इस्तेमाल हो सकते हैं जहां रूस और बेलारूस के खिलाफ पारंपरिक हथियारों से होने वाले हमले में देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को खतरा हो सकता है।
  • रूस या उसके सहयोगियों के क्षेत्र को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च किए जाने की विश्वसनीय जानकारी मिलने पर न्यूक्लियर हथियार इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • परमाणु हथियार या सामूहिक विनाश के अन्य हथियार रूस, उसके सहयोगियों या विदेशों में रूसी सैन्य इकाइयों पर हमले के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
  • अत्यंत महत्वपूर्ण रूसी सरकार या सैन्य सुविधाओं पर हमला जो रूस की जवाबी परमाणु-हमले की क्षमता को कमजोर कर सकता है। उस स्थिति में भी न्यूक्लियर हथियार इस्तेमाल हो सकते हैं।
  • रणनीतिक और सामरिक विमानों, क्रूज मिसाइलों, ड्रोन, हाइपरसोनिक या अन्य उड़ान वाहनों के टेकऑफ या लॉन्च होने और उनके रूसी सीमा पार करने की जानकारी पर भी परमाणु हमला किया जा सकता है।

युद्ध पर क्या होगा असर?
रूस का नया परमाणु सिद्धांत यूक्रेन युद्ध में नई अनिश्चितताओं को पैदा करता है। हालांकि इस नए दस्तावेज के बावजूद बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने रूस के परमाणु रुख में तुरंत कोई बदलाव नहीं देखा है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रूस यूक्रेन से युद्ध के बावजूद परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं करेगा। लेकिन नई नीति ने हर तरह के हमले के दौरान प्रतिक्रिया का रास्ता खोल दिया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...