9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप की सफाई, रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों को बताया निराधार,...

अडानी ग्रुप की सफाई, रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों को बताया निराधार, जानें क्या है पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी समेत 8 लोगों पर अमेरिकी कोर्ट के आरोपों के बाद ग्रुप की सफाई आई है। अडानी ग्रुप ने गुरुवार को अडानी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) की ओर से लगाए गए रिश्वत के आरोपों को निराधार बताते हुए उनका खंडन किया।

इस मामले में ग्रुप ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें लिखा है कि अमेरिकी न्याय विभाग ने अभियोग में अभी लगाए हैं। जब तक दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक प्रतिवादियों को निर्दोष माना जाता है। इसमें लिखा है कि इस मामले में सभी संभव कानूनी उपाय किए जाएंगे।

शेयरधारकों को दिलाया भरोसा
अडानी ग्रुप ने स्टेटमेंट में अपने शेयरधारकों को भरोसा दिलाया है। इसमें कहा गया है कि अडानी ग्रुप ने सभी सेक्टर में हमेशा पारदर्शिता और रेगुलेटरी नियमों का पालन किया है और करता रहेगा। स्टेटमेंट में लिखा है, ‘हम अपने शेयरहोल्डर्स, पार्टनर और ग्रुप के कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाले संगठन हैं, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है।’

क्या है पूरा मामला?
अडानी और उनके भतीजे समेत कुल 8 लोगों पर अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अभियोजकों के मुताबिक सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

शेयरों में आई बड़ी गिरावट
इन आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में तेज गिरावट आई। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 20% गिरकर 2,256.20 रुपये पर आ गए। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में भी 20% का लोअर सर्किट लगा। अडानी पोर्ट्स में भी 20% की गिरावट आई।

2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
शेयरों में गिरावट से अडानी को 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। शेयरों में गिरावट के कारण अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह नुकसान करीब 3 लाख करोड़ रुपये का भी बताया जा रहा है। साल 2023 के शुरुआत में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद भी अडानी के शेयरों में गिरावट आई थी। आज की गिरावट उस गिरावट के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...