16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूपी के कारोबारी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, कार पर बरसाई...

यूपी के कारोबारी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, कार पर बरसाई गईं अंधाधुंध गोलियां

Published on

गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले 58 वर्षीय डॉ. श्रीराम सिंह की बुधवार को जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिका में करीब चार दशक से रह रहे भारतीय शिक्षाविद की हत्या ने उनके जन्मस्थान तुलसीपुर माझा गांव के लोगों को स्तब्ध कर दिया।तुलसीपुर माझा गांव के प्रधान लालजी सिंह ने बताया कि वह (श्रीराम सिंह) कार से अटलांटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। श्रीराम सिंह की हत्या की खबर उनके बेटे अमित सिंह ने दी।

लालजी सिंह ने बताया कि डॉ. श्रीराम सिंह 1990 में अमेरिका के अटलांटा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम सिंह ने हाल ही में अमेरिका में कुछ व्यवसाय शुरू किया था। गांव में रहने वाले डॉ. श्रीराम सिंह के छोटे भाई शिवाजी सिंह ने बताया कि उनके भाई ने अमेरिका जाने से पहले अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी।

उन्होंने बताया कि वहां डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्रीराम सिंह अटलांटा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बन गए और तब से वह अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे थे। उनके भाई ने बताया कि श्रीराम सिंह के बड़े बेटे अमित सिंह एफबीआई में इंजीनियर हैं, जबकि छोटा बेटा अंकुर सिंह अमेरिका में कैंसर विशेषज्ञ है।

शिवाजी सिंह के अनुसार, डॉ. श्रीराम सिंह ने अपने सामाजिक कौशल से अमेरिका में गहरी पैठ बनाई थी। लालजी सिंह ने बताया कि श्रीराम सिंह बहुत मिलनसार थे और जब भी यहां आते थे, सभी ग्रामीणों से मिलते थे। उन्होंने बताया कि श्रीराम सिंह आखिरी बार करीब दो साल पहले गांव आए थे और अगले वर्ष मार्च में फिर आने वाले थे। लालजी ने बताया कि गांव के लोग उनकी हत्या से दुखी हैं। उन्होंने सिंह के परिवार को सुरक्षा देने और हत्या की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...