16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में आतंकियों ने पैसेंजर वैन पर बरसाईं गोलियां, हमले में 50...

पाकिस्तान में आतंकियों ने पैसेंजर वैन पर बरसाईं गोलियां, हमले में 50 लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस टेररिस्ट अटैक में 50 लोगों की मौत हो गई है. ये हमला खैबर पख्तूनख्वा के डाउन कुर्रम इलाके में एक पैसेंजर वैन पर हुआ है. हमले में एक पुलिस अधिकारी और महिलाओं समेत दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 50 लोगों की मौत हुई है. पैसेंजर वैन जैसे ही लोअर कुर्रम के ओचुट काली और मंदुरी के पास से गुजरी, वहां पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने वैन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. पैसेंजर वैन पाराचिनार से पेशावर जा रही थी.पाकिस्तान की समाचार एजेंसी डॉन के मुताबिक तहसील मुख्यालय अस्पताल अलीजई के अधिकारी डॉ. ग़यूर हुसैन ने हमले की पुष्टि की है.

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में से 14 लोगों के पास कोई पहचान पत्र नहीं है, इसी वजह से उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, हम उनके रिश्तेदारों से संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं.वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

PPP ने की सख्त एक्शन की मांग
उधर, पीपीपी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि निर्दोष यात्रियों पर हमला करना कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है. पार्टी ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए. इसके साथ ही ये मांग की गई है कि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए.

जान गंवाने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल
रॉयटर्स के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्य सचिव नदीम असलम चौधरी ने बताया कि कुर्रम में हुए हमले में मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी त्रासदी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. पाराचिनार के एक स्थानीय निवासी जियारत हुसैन ने बताया कि यात्री वाहनों के 2 काफिले थे, एक पेशावर से पाराचिनार और दूसरा पाराचिनार से पेशावर यात्रियों को ले जा रहा था, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार काफिले में पेशावर से यात्रा कर रहे थे.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...