19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार की जोरदार वापसी, 1961 अंक उछला सेंसेक्‍स, निफ्टी ने भी...

शेयर बाजार की जोरदार वापसी, 1961 अंक उछला सेंसेक्‍स, निफ्टी ने भी लगाई लंबी छलांग

Published on

नई दिल्‍ली

स्थानीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को जबरदस्‍त वापसी की। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1961.32 अंक यानी 2.54% उछलकर 79,117.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 79,218.19 अंक तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 557.35 यानी 2.39 फीसदी की छलांग लगाकर 23,907.25 अंक पर बंद हुआ। उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिका में रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोपों के बीच घरेलू बाजार में यह धमाकेदार तेजी आई है।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्‍स 77,155.79 अंक पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह 77,349.74 अंक पर मजबूत खुला। नीचे में यह 77,226.69 अंक तक गया। जल्‍दी ही बाजार को तेजड़‍ियों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। इनकी ताबड़तोड लिवाली से एक समय सेंसेक्‍स 79,218.19 के ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गया था।

सेंसेक्‍स के सभी 30 शेयर फायदे में बंद
सेंसेक्स के तीस शेयरों में सभी शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्‍यादा तेजी भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) में दर्ज की गई। यह शेयर 4.51 फीसदी चढ़ गया। इसके अलावा टीसीएस, टाइटन, आईटीसी, इन्‍फोसिस, एलटी, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज और बजाज फाइनेंस भी प्रमुख रूप से फायदे में रहे।

बाजार ने द‍िया अमेर‍िका को जवाब
बीते कुछ समय से शेयर बाजार लगातार दबाव में रहे हैं। गुरुवार को स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट आई थी। उद्योगपति गौतम अडानी पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी के अमेरिका में आरोपों के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई थी। इससे स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ था। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी के अलावा एशियाई और यूरोप के शेयर बाजारों में कमजोर रुख से भी कारोबारी धारणा पर असर पड़ा था। शुक्रवार की तेजी को घरेलू न‍िवेशकों की ओर से अमेर‍िका को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। इसने न‍िवेशकों को कि‍फायती कीमतों पर शेयर खरीदने का मौका दिया।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...