11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलयशस्वी जायसवाल का कोहराम, फिफ्टी ठोकते ही बनाया रिकॉर्ड, चौंक गया वर्ल्ड...

यशस्वी जायसवाल का कोहराम, फिफ्टी ठोकते ही बनाया रिकॉर्ड, चौंक गया वर्ल्ड क्रिकेट

Published on

पर्थ

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बिना खाता खोले आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में दमदार फिफ्टी ठोक दी। करियर के 9वें अर्धशतक के साथ साथ 22 साल के यशस्वी जायसवाल ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इस युवा खब्बू बल्लेबाज को खेलता देख कभी नहीं लगा कि कोई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उन्हें परेशान कर पाया।

WTC 2023-25 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के मौजूदा साइकल में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से निकला यह 12वां 50+ स्कोर है। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की बराबरी भी कर ली। पहली पारी के आधार पर मिली 46 रन की लीड के बाद यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी जारी है। इस तरह टीम इंडिया की बढ़त भी 175 रन के पार पहुंच चुकी है।

20 साल बाद शतकीय ओपनिंग साझेदारीभारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया में 20 साल बाद किसी ओपनिंग जोड़ी ने 100+ रन की साझेदारी की है। भारत की ये ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी हो चुकी है। दिलचस्प है कि भारत ने 2018 और 2021 में लगातार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की, लेकिन इसके बावजूद पहले विकेट के लिए कभी भी 100 से ज्यादा रन की साझेदारी नहीं हो पाई थी। आखिरी बार 2004 में ऑस्ट्रेलिया जाकर आकाश चोपड़ा और वीरेंद्र सहवाग ने सिडनी में 123 रन जोड़े थे।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...