21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिशीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने...

शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने उठाया अडानी और मणिपुर का मुद्दा

Published on

नई दिल्ली,

केंद्र सरकार ने रविवार को सभी पार्टियों से संसद की सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की अपील की. सोमवार को शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की. सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने सभी दलों से संसद का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने की अपील की है.

कांग्रेस ने की गौतम अडानी से जुड़े मुद्दे उठाने की मांग
गौतम अडानी से जुड़े मुद्दे को उठाने की विपक्ष की मांग पर एक सवाल का जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा कि सदनों की संबंधित कार्य सलाहकार समितियां लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा अध्यक्ष की सहमति से संसद में चर्चा किए जाने वाले मामलों पर निर्णय लेंगी. बैठक में कांग्रेस सदस्यों ने अडानी समूह के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों के साथ-साथ मणिपुर की स्थिति का मुद्दा उठाया.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस उत्तर भारत में गंभीर वायु प्रदूषण, मणिपुर की स्थिति, जो ‘नियंत्रण से बाहर’ हो गई है और ट्रेन दुर्घटनाओं जैसे मुद्दों पर भी चर्चा चाहती है. सर्वदलीय बैठक संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुलाई थी.

एलजेपी ने उठाए बिहार के मुद्दे
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक पर एलजेपी-रामविलास के चीफ व्हिप अरुण भारती ने कहा, ‘सभी दलों ने वो मुद्दे उठाए जो उनके लिए महत्वपूर्ण थे. एलजेपी-रामविलास ने बिहार से जुड़े कई मुद्दे उठाए. हमने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है.’

सोमवार से शुरू होगा शीतकालीन सत्र
बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और गौरव गोगोई के अलावा टी शिवा, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल शामिल हुए. संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलने वाला है. सरकार ने वक्फ संशोधन विधेयक सहित 16 विधेयकों को सत्र में विचार के लिए सूचीबद्ध किया है.

Latest articles

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...