19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedदुनिया के लिए कोऑपरेटिव एक मॉडल, भारत के लिए जीवन शैली, पीएम...

दुनिया के लिए कोऑपरेटिव एक मॉडल, भारत के लिए जीवन शैली, पीएम मोदी ऐसा क्यों बोले?

Published on

नई दिल्‍ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में ग्लोबल कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने किसानों, मछुआरों, महिला स्वयं सहायता समूहों और सहकारी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मेलन में आए सभी लोगों का स्वागत किया। मोदी ने सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बताया कि कैसे यह भारत के वैश्विक संबंधों को मजबूत कर सकता है। उन्होंने इस सम्मेलन के महत्व को हाईलाइट किया, जो पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन से भारत के सहकारिता के भविष्य की दिशा तय होगी और दुनिया भर के सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी। इस दौरान पीएम ने कहा क‍ि दुनिया के लिए कोऑपरेटिव एक मॉडल है। लेकिन, भारत के लिए यह संस्‍कृति का आधार है। जीवनशैली है।

कोऑपरेट‍िव सेक्‍टर सरकार की प्राथम‍िकता
प्रधानमंत्री ने भारत में 10 करोड़ से ज्‍यादा महिलाओं वाले स्वयं सहायता समूहों, 8 लाख से अधिक सहकारी संस्थाओं और अनगिनत किसानों और मछुआरों की तरफ से सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘…आज जब मैं आप सबका स्वागत कर रहा हूं, तो मैं ये अकेला नहीं कर रहा हूं, मैं ये नहीं कर सकता। मैं आप सबका स्वागत सभी किसानों, मछुआरों, स्वयं सहायता समूहों की 10 करोड़ महिलाओं, 8 लाख से अधिक सहकारी संस्थाओं की तरफ से करता हूं…।’ यह दर्शाता है कि सरकार सहकारिता क्षेत्र को कितना महत्व देती है।

सहकारिता आंदोलन का विस्तार कर रहा भारत
मोदी ने बताया कि अंतरराष्‍ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) का यह ग्लोबल सम्मेलन भारत में पहली बार हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सहकारिता आंदोलन का विस्तार कर रहा है। इस सम्मेलन से इस क्षेत्र के भविष्य की रफ्तार तय होगी। साथ ही, दुनिया भर में सहकारिता के काम करने के तरीकों में नयापन आएगा।

वह बोले,, ‘मुझे विश्वास है कि इस सम्मेलन के माध्यम से हमें भारत की भावी सहकारी यात्रा के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही, भारत के अनुभवों के माध्यम से वैश्विक सहकार‍िता आंदोलन को 21वीं सदी के उपकरण और नई भावना मिलेगी।’

बताई खादी की ताकत
प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि सहकारिता आंदोलन भारत की आजादी के आंदोलन से भी जुड़ा रहा है। इसने लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों को एकजुट होने का मंच भी प्रदान किया। गांधी जी के ग्राम स्वराज के विचार को भी सहकारिता ने बल दिया।

उन्होंने खादी और ग्रामोद्योग जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दिया। मोदी ने बताया कि कैसे आज सहकारिता के जरिए खादी और ग्रामोद्योग बड़े-बड़े ब्रांड को टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आजादी के आंदोलन को भी सहकारिता ने प्रेरित किया है। इससे आर्थिक सशक्तिकरण में तो मदद मिली ही साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को एक सामूहिक मंच भी मिला। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज ने सामुदायिक भागीदारी को फिर से नई ऊर्जा दी। उन्होंने खादी और ग्रामोद्योग जैसे क्षेत्रों में एक नया आंदोलन खड़ा किया और आज खादी और ग्रामोद्योग को हमारी सहकारिता ने बड़े-बड़े ब्रांड से भी आगे पहुंचा दिया है।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...