10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन में रूस ने हासिल की बढ़त, युद्ध के शुरुआत के बाद...

यूक्रेन में रूस ने हासिल की बढ़त, युद्ध के शुरुआत के बाद पुतिन की सेना ने पकड़ी सबसे तेज रफ्तार, जेलेंस्की की बड़ी जमीन कब्जाई

Published on

मॉस्को

रूस और यूक्रेन के युद्ध में अचानक वृद्धि देखने को मिल रही है। विश्लेषकों का कहना है कि रूसी सेनाओं ने अपने आक्रमण के शुरुआती महीनों के बाद हाल ही में सबसे तेजी से जमीनों पर कब्जा किया है। डोनेट्स्क क्षेत्र के माध्यम से रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। रूसी सैनिक कथित तौर पर रणनीतिक शहर कुराखोव पर कब्जा जमाने में लगे हैं। दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों में यह यूक्रेन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

वॉशिंगटन स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के विश्लेषकों ने एक एक रिपोर्ट में कहा, ‘रूसी सेना हाल ही में पूरे 2023 की तुलना में काफी तेज गति से आगे बढ़ रही है।’ रिपोर्ट में हाल ही में वुहलदार और वेलिका नोवोसिल्का के पास युद्धक्षेत्र में बढ़त की पुष्टि हुई है, जो पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क क्षेत्र में है। स्वतंत्र रूसी समाचार समूह एजेंटस्टोवो की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह रूसी सेना ने यूक्रेन का लगभग 235 वर्ग किमी के इलाके पर कब्जा कर लिया। एक सप्ताह में इतने बड़े इलाके को कब्जाना रूस के लिए 2024 में रिकॉर्ड है।

रूस ने कब्जाया बड़ा इलाका
इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर और रूसी सैन्य ब्लॉगर्स का कहना है कि रूसी सैनिक कुराखोव में हैं। एजेंटस्टोवो की ओर से विश्लेषण किए गए डेटा से पता चलता है कि रूस ने पूरे अक्टूबर की तुलना में नवंबर की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में ज्यादा क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के शुरुआती महीनों के बाद, यह रूसी सेना की सबसे तेज प्रगति है।

यूक्रेन के पास सैनिकों की कमी
इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के विश्लेषकों ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘रूसी सेना की प्रगति काफी हद तक यूक्रेन की सीमाओं में कमजोरी का परिणाम है।’ रूस की तुलना में यूक्रेन के पास सैनिक कम हैं। यूक्रेनी सेना सैनिकों की भर्ती करने और नई यूनिट को लड़ाई से जुड़े उपकरण देने के लिए संघर्ष कर रही है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की लगातार अपने पश्चिमी सहयोगियों से ज्यादा से ज्यादा सैन्य सहायता की गुहार लगा रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि उनका मानना है कि पुतिन का उद्देश्य पूरे डोनबास पर कब्जा करना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...