14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedजिसका डर था वही हुआ, फुर्र हुई टेम्‍परेरी खुशी... क्‍यों खाए जा...

जिसका डर था वही हुआ, फुर्र हुई टेम्‍परेरी खुशी… क्‍यों खाए जा रही टेंशन?

Published on

नई दिल्‍ली:

शेयर बाजार में दो दिन धमाकेदार रहे। शुक्रवार और सोमवार के दो सत्रों में बीएसई सेंसेक्‍स और एनएसई निफ्टी ने लंबी छलांग लगाई। लेकिन, जिस बात का डर था मंगलवार को वही हो गया। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 105.79 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 80,004.06 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 27.40 अंक या 0.11 फीसदी फिसलकर 24,194.50 अंक पर बंद हुआ। इस तरह बाजार में आई टेम्‍परेरी खुशी फुर्र हो गई। जानकार इसकी वजह पहले ही जानते थे। दो दिन की बढ़त के टिकाऊ न होने को लेकर वे अशंका जाहिर कर चुके थे।

जानकारों के मुताबिक, भारतीय कंपनियों की ग्रोथ में कमी देखी गई है। दूसरी तिमाही में अनियमित बारिश और चुनाव जैसे कारणों से यह गिरावट आई है। पूरे साल के अनुमानों में 3-5% की कमी की गई है। तीसरी तिमाही के नतीजे महत्वपूर्ण होंगे। उपभोग क्षेत्र में सुधार की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं से खपत बढ़ सकती है।

दो सत्रों की तेजी का क्‍या था मुख्‍य कारण?
शुक्रवार को बाजार इस उम्‍मीद में चढ़ा था क‍ि महाराष्‍ट्र चुनाव में बीजेपी के नेतृत्‍व वाला महायुत‍ि गठबंधन सत्ता में आएगा। सोमवार को जब इसने उम्‍मीद से तगड़ी जीत दर्ज की तो बाजार ने इस पर अपनी प्रत‍िक्रिया दी।

रोहा एसेट मैनेजर्स एलएलपी के प्रमुख दलजीत सिंह कोहली ने दो दिन की तेजी पर पहले ही बोला था कि यह कहना मुश्किल है कि यह टिकाऊ है या नहीं। कारण है कि बाजार बुनियादी बातों पर वापस आ जाएगा।उनके मुताबिक, एक या दो दिन का उतार-चढ़ाव समाचार प्रवाह या घटनाओं से संबंधित हो सकता है। ज्‍यादातर कंपनियों और सेक्‍टरों ने ग्रोथ की रफ्तार में गिरावट दिखाई है। ऐसे में तीसरी तिमाही अहम है।

खपत से जुड़े सेक्‍टर करेंगे अच्‍छा
कोहली ने खपत से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरी की उम्मीद जताई है। खासकर त्योहारी सीजन के कारण। उन्‍हें उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं और अच्छे मानसून के कारण खपत बढ़ेगी। वह फार्मा और केमिकल सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन की भी उम्मीद करते हैं। हालांकि, बैंकिंग सेक्टर को लेकर वे सतर्क हैं। बढ़ती फंड लागत और खुदरा कर्जों की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने चिंता जताई। कोहली ने हाउसिंग फाइनेंस और पावर फाइनेंस कंपनियों को तरजीह दी है। इन क्षेत्रों में सरकारी निवेश के कारण विकास की संभावनाएं हैं।

ज्‍यादा वैल्‍यूएशन से भी बनी हुई है च‍िंंता
बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट के चीफ मार्केट स्‍ट्रैटजिस्‍ट डैनियल मॉरिस के मुताबिक, विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों के ऊंचे मूल्यांकन को लेकर चिंतित हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृद्धि जारी रहने और महंगाई दर ऊंची बने रहने की उम्मीद है। फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और सोने में तेजी की संभावना है। अमेरिकी शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...