10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लामाबाद में पाकिस्‍तानी सेना का खूनी खेल, रातभर चले तांडव के बाद...

इस्लामाबाद में पाकिस्‍तानी सेना का खूनी खेल, रातभर चले तांडव के बाद खत्‍म हुआ बुशरा बीवी का प्रदर्शन, हजारों गिरफ्तार

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन कर रहे इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों को पाक आर्मी और सुरक्षाबलों ने तितर-बितर कर दिया है। मंगलवार रात को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अभियान चलाते हुए प्रदर्शन स्थल को खाली करा लिया। इस दौरान बड़े पैमाने पर बल प्रयोग हुआ। प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गईं, आंसू गैस के गोले दागे गए और अंधाधुंध गिरफ्तारियां की गईं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और केपी के सीएम अली अमीन गंदापुर ने भी प्रदर्शन स्थल छोड़ दिया है। हिंसक झड़पों में चार सुरक्षाकर्मियों और दो पीटीआई समर्थकों की मौत की पुष्टि हुई है।

पीटीआई कार्यकर्ता पूर्व पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर देशभर से इस्लामाबाद में जमा हुए थे। पुलिस ने इस्लामाबाद की सीमाओं पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ दिए और हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में घुस गए थे। मंगलवार को प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं बुशरा बीबी इस्लामाबाद के डी चौक पर पर पहुंच गई थीं। पीटीआई ने आरोप लगाए हैं कि मंगलवार रात को पुलिस ने खूनी खेल खेलते हुए अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग घोयल हैं। प्रदर्शन के ऐलान के बाद से पीटीआई के 4,000 से ज्यादा समर्थकों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया जा रहा है।

पाक सरकार ने की डी-चौक खाली होने की पुष्टि
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने बताया है कि एक ऑपरेशन के बाद रेड जोन (जहां सरकारी इमारतें और दूतावास हैं) को खाली करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सेना डी-चौक को नियंत्रित कर रही है। नकवी ने कहा कि इमरान खान की पार्टी के नेताओं ने शहर के बाहरी इलाके में रैली करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। वह लोग तमाम बैरिकेड तोड़ते हुए रेड जोन में घुस आए थे।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में रविवार से ही तनाव बढ़ने लगा था। ये तब हुआ, जब इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पीटीआई समर्थकों ने इस्लामाबाद की ओर मार्च शुरू किया। पार्टी का मार्च मंगलवार को इस्लामाबाद में आया तो स्थिति नाजुक हो गई और पाकिस्तान की राजधानी सुरक्षाबलों और पार्टी समर्थकों के जंग का मैदान बन गई। शुरू में पीटीआई के लोग भारी पड़े और वह रेड जोन में घुस गए लेकिन रात में सेना ने आक्रामक अभियान चलाकर इलाका खाली करा लिया।

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान 100 से ज्यादा मुकदमों का सामना कर रहे हैं और लंबे समय से जेल में हैं। उनकी पार्टी के नेताओं का कहना है कि इमरान को राजनीति के तहत फंसाया गया है, ऐसे में उन्हें रिहा किया जाए। इमरान खान की रिहाई के लिए प्रोटेस्ट भी हुए हैं। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और अली अमीन गंदापुर ऐसे प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...