14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअडानी पर अमेरिकी कोर्ट में केस, पूर्व अटॉर्नी जनरल ने बताया अभियोग...

अडानी पर अमेरिकी कोर्ट में केस, पूर्व अटॉर्नी जनरल ने बताया अभियोग में कहां-कहां है नाम, आप भी जान लें

Published on

नई दिल्ली:

कथित तौर पर रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोप में घिरे गौतम अडानी को लेकर पूर्व अटॉर्नी जनरल और सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि अमेरिकी अभियोग में गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और विनीत एस. जैन का नाम पांच मामलों में है, लेकिन ‘असल’ में ये नाम तीन मामलों में हैं।

उन्होंने कहा, ‘पहला और पांचवां मामला बाकी मामलों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, लेकिन इनमें से किसी में भी अडानी और उनके भतीजे पर आरोप नहीं है। पहला मामला गौतम अडानी और सागर अडानी को छोड़कर कुछ अन्य लोगों के खिलाफ है।’

क्या है पहला और पांचवां मामला?
रोहतगी ने कहा कि पहला मामला यह है कि अमेरिकी संसद में विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम का उल्लंघन करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस आरोप में गौतम अडानी और सागर अडानी का नाम नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि पांचवां मामला न्याय में बाधा डालने से संबंधित है। इसमें भी गौतम अडानी या उनके दो अधिकारियों का नाम नहीं है। रोहतगी ने कहा कि आरोपों में उस व्यक्ति या संस्था का उल्लेख नहीं है जिसे रिश्वत दी गई है, जबकि ये आरोपपत्र में जरूरी है।

रिश्वत देने के मामले में कही यह बात
रोहतगी ने कहा, ‘आपको यह स्पष्ट रूप से कहना होगा कि किस व्यक्ति ने क्या काम किया है और किस शख्स ने किसे रिश्वत दी है। यह आरोपपत्र आरोप लगाता है कि अडानी ने बिजली की खरीद से संबंधित भारतीय संस्थाओं को रिश्वत दी है। लेकिन मुझे इस अभियोग में एक भी नाम या विवरण नहीं मिला कि रिश्वत किसे दी गई और किस तरह से दी गई।’

फाइलिंग में दिया था बयान
इससे पहले अडानी रिन्यूएबल्स ने एक फाइलिंग जारी की थी। इसमें कहा गया था कि गौतम अडानी, सागर अडानी और वरिष्ठ कार्यकारी विनीत एस. जैन अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार रिश्वतखोरी के सभी आरोपों से मुक्त हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अभियोग के तीन आरोप हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में एजीईएल ने कहा है कि अडानी अधिकारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर विभिन्न मीडिया हाउस में प्रकाशित समाचार ‘गलत’ हैं।

क्या है पूरा मामला?
अडानी और उनके भतीजे समेत कुल 8 लोगों पर पिछले हफ्ते अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वत देने का आरोप लगाया था। अभियोजकों के मुताबिक सोलर एनर्जी का कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई थी। इस मामले में कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...