10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलेबनान के बाद गाजा में भी रूकेगी लड़ाई, हमास ने कहा- हम...

लेबनान के बाद गाजा में भी रूकेगी लड़ाई, हमास ने कहा- हम युद्ध विराम के लिए तैयार, क्‍या इजरायल भी मानेगा ?

Published on

गाजा पट्टी

फिलिस्तीनी गुट हमास ने कहा है कि वह गाजा में इजरायल के साथ युद्ध विराम के लिए तैयार है। हमास की ओर से ये बयान लेबनान में युद्ध विराम की घोषणा के ठीक बाद आया है। लेबनान में अमेरिका की मध्यस्थता में हिजबुल्लाह और इजरायल में युद्ध विराम हुआ है। ये युद्ध विराम बुधवार से लागू हो गया है। इसके बाद हमास ने भी युद्ध विराम की इच्छा जताई है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि इजरायल का गाजा में युद्ध रोकने पर क्या रुख है। इजरायल की ओर से सकारात्मक जवाब आता है तो 13 महीने से चल रही इस भीषण लड़ाई के रुकने और गाजा में शांति का रास्ता खुल सकता है।

गाजा में बीते साल अक्टूबर से हमास और इजरायल में लड़ाई चल रही है। ये लड़ाई हमास के इजरायल में एक संगीत कार्यक्रम में हमले के बाद शुरू हुई थी। इस हमले में 1200 लोगों की जान गई थी और 250 लोगों को हमास लड़ाके बंधक बनाकर गाजा ले आए थे। इसके बाद से इजरायल ने लगातार गाजा में बम बरसाए हैं। इन हमलों में गाजा तकरीबन तबाह हो चुका है। इस युद्ध में 44 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। वहीं करीब 11 लाख लोग अब तक घायल हुए हैं। इस लड़ाई की वजह से गाजा की ज्यादातर आबादी बेघर हो गई है और शिविरों में रहने को मजबूर है।

लेबनान में लागू हो गया है युद्ध विराम
लेबनानी गुट हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच लेबनान में अमेरिका ने युद्ध विराम समझौता कराया है। बुधवार से अमल में लाए गए इस समझौते की शुरुआत 60 दिन के युद्ध विराम से हुई है। हिजबुल्लाह और इजरायल में हुए सीजफायर की शर्त के तहत इजरायली सैनिक लेबनान से वापसी करेंगे। वहीं हिजबुल्लाह लड़ाके भी दक्षिणी लेबनान में इजरायली सीमा से पीछे हटेंगे।

इस समझौते में लितानी नदी के दक्षिण में लेबनानी और यूएन शांति सैनिकों की तैनाती का प्रावधान है। साथ ही अमेरिका के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय निगरानी समूह इस पर नजर रखेगा कि दोनों पक्ष समझौते की शर्तों का ईमानदारी से पालन करें। हिजबुल्लाह की ओर से कहा गया है कि इस समझौते के लिए उसका समर्थन इस आश्वासन पर निर्भर करता है कि इजरायल अपने हमले फिर से शुरू नहीं करेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...