10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका क्या करके मानेगा! मुंबई दिल्ली जैसे 3 और शहरों को नहीं...

अमेरिका क्या करके मानेगा! मुंबई दिल्ली जैसे 3 और शहरों को नहीं दे रहा वीजा, करना पड़ रहा है सालों तक इंतजार

Published on

हर साल अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में काफी वृद्धि देखने को मिलती है। कोई वहां काम के सिलसिले में बसना चाहता है, तो कोई रेजिडेंट के रूप में रुकना चाहता है। लेकिन बता दें, ऐसे देशों में रहना शायद आसान हो, लेकिन वीजा मिलना उससे भी ज्यादा मुश्किल है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2023 तक अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में 20% की वृद्धि देखने को मिली थी। लेकिन क्या होगा अगर यात्रियों को अमेरिकी वीजा प्राप्त करने में लंबी समय तक इंतजार करना पड़े?

जी हां, अगर आप भारत से अमेरिका जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको B1/B2 वीजा (बिजनेस और टूरिस्ट वीजा) के लिए आवेदन करते समय कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में, भारत से जाने वाले यात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया का समय भी काफी बढ़ गया है। और इस बढ़ते वेटिंग टाइम की वजह से लोगों की प्लानिंग पर भी पानी फिर रहा है। अगर आप अमेरिका जाने की सोच रहे हैं, तो नीचे बताए गए 5 शहरों के अनुमानित समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

दिल्ली (एक साल 2.2 महीने)
भारत की राजधानी कहे जाने वाले इस शहर में दुनिया भर से यात्री यात्रा करने के लिए आते हैं। हालांकि, दिल्ली में रहने वाले लोग भी विदेश यात्रा करते हैं, जिस वजह से भीड़ होने की वजह से वीजा की प्रक्रिया में काफी टाइम लगता है। वहीं अमेरिका जाने के लिए बी1/बी2 वीजा प्रोसेसिंग में लगभग 432 दिनों का इंतजार करना पड़ता है।

मुंबई (1 साल 2 महीने)
मुंबई को दुनिया का फाइनेंशियल हब कहा जाता है, जहां से हर साल कई भारतीय नागरिक अमेरिका जाने की प्लानिंग करते हैं। इस शहर में ना केवल बॉलीवुड को चाहने वाले लोग रहते हैं, बल्कि कई काम और पर्यटन के चलते विदेश यात्रा भी करना पसंद करते हैं। हालांकि, यहां के लोगों को बी1/बी2 वीजा मिलने में लगभग 427 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ता है।

हैदराबाद (एक साल 2.3 महीने)
यह शहर एक प्रमुख तकनीकी और व्यापारिक केंद्र है। इसलिए, कई आवेदक न केवल दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए वीजा लेते हैं, बल्कि बिजनेस करने के लिए भी इस देश का वीजा लिया जाता है। हालांकि, अभी अमेरिकी वीजा लेने के लिए 435 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। जिसकी वजह से मिलने वाले कई अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

चेन्नई (एक साल 4 महीने)
चेन्नई में भी बिजनेस करने वाले लोग काफी संख्या में बैठे हैं, साथ ही ये जगह पर्यटन के उद्देश्य से भी लोगों को काफी पसंद आती है। इस वजह से यहां के लोग अमेरिका में जाकर अपनी नई पहचान बनाना चाहते हैं। बता दें, अमेरिका जाने वाले चेन्नई के लोगों को बी1/बी2 वीजा प्रोसेसिंग में लगभग 486 दिनों का इंतजार करना पड़ता है।

कोलकाता
यह भारत के उन शहरों में से एक है, जहां के लोगों को बी1/बी2 वीजा प्रोसेसिंग के लिए सबसे लंबा इंतजार करना पड़ता है। पूर्वी भारत में वीजा लेने की वृद्धि सबसे ज्यादा देखी गई है, जिस वजह से लोगों की प्रक्रिया में बाधा उतपन्न हुई हैं। कोलकाता के लोगों को बी1/बी2 वीजा प्रोसेसिंग में लगभग 500 दिनों का इंतजार करना पड़ता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...