14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedदो पाटों के बीच पिसेंगे पीछे छूटे मुल्‍क, क्‍या भारत भी शामिल?...

दो पाटों के बीच पिसेंगे पीछे छूटे मुल्‍क, क्‍या भारत भी शामिल? टेंशन दे रही इस ‘जंग’ की आशंका

Published on

नई दिल्‍ली

अमेरिका की नीतियों में बदलाव और चीन की अनिश्चित विकास दर के चलते 2025 में उभरती अर्थव्‍यवस्‍थाओं के लिए मुश्किल समय आने वाला है। जेपी मॉर्गन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि इमर्जिंग मार्केट बॉन्ड फंड्स से बड़ी मात्रा में पैसा निकाला जा सकता है। यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। यह र‍िपोर्ट ऐसे समय आई है जब अमेर‍िका और चीन के बीच व्‍यापार युद्ध छ‍िड़ने की आशंका है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में इमर्जिंग मार्केट्स (ईएम) की ग्रोथ दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं चीन और अमेरिका के बीच फंसी रहेगी। अमेरिका की नीतियों में बदलाव से ईएम पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जेपी मॉर्गन का मानना है कि 2025 में विकासशील देशों की विकास दर घटकर 3.4 फीसदी रह जाएगी, जो इस साल 4.1 फीसदी है। चीन को छोड़कर बाकी ईएम देशों की औसत विकास दर 3.4 फीसदी से घटकर 3.0 फीसदी रहने का अनुमान है।

भारत को नुकसान की आशंका नहीं
रिपोर्ट में भारत का अलग से जिक्र नहीं है। लेकिन, बदली स्थितियों से भारत को ज्‍यादा नुकसान होने की आशंका नहीं है। अलबत्ता, डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन चीन और कई अन्‍य देशों के साथ टैरिफ की जंग से भारत को अलग रखेगा। इसके संकेत पहले ही मिलने लगे हैं।

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा असर ईएम फिक्स्ड इनकम मार्केट पर पड़ेगा। डोनाल्ड ट्रंप की वापसी और रिपब्लिकन कांग्रेस की नीतियों, जैसे टैरिफ, भू-राजनीतिक बदलाव और अमेरिका की घरेलू नीतियों से डॉलर मजबूत होगा और ब्याज दरें बढ़ेंगी। इससे इमर्जिंग मार्केट्स के लिए चुनौतियां बढ़ेंगी। वॉल स्ट्रीट बैंक का अनुमान है कि अगले साल EM बॉन्ड फंड्स से 5 से 15 अरब डॉलर तक का पैसा निकाला जा सकता है।

अमेरिकी नीतियों का असर सबसे बड़ी चुनौती
जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों के अनुसार, EM के लिए सबसे बड़ी चुनौती अमेरिकी नीतियों का असर होगा। हालांकि, फेड की ओर से ब्याज दरें कम करने से कुछ राहत मिल सकती है। 2025 में हार्ड करेंसी वाले सरकारी बॉन्ड की कुल बिक्री 169 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो 2024 से थोड़ा कम है। लेकिन, बढ़ते पेमेंट के कारण नेट फाइनेंसिंग केवल 1.3 अरब डॉलर रह जाएगी। जबकि इस साल यह 55.2 अरब डॉलर थी। बैंक का मानना है कि 2025 के अंत तक हार्ड करेंसी वाले सरकारी बॉन्ड 4.3% रिटर्न देंगे, जबकि 2024 में अब तक 6.9% रिटर्न मिला है।

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में उभरते बाजारों के लिए कई चिंताएं जताई गई हैं। अमेरिका में नीतिगत बदलाव और चीन की धीमी विकास दर का सीधा असर EM पर पड़ेगा। रिपोर्ट में EM बॉन्ड फंड्स से बड़ी मात्रा में पैसा निकलने की आशंका जताई गई है। निवेशकों के लिए चिंता का विषय है। डॉलर के मजबूत होने और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से EM के लिए और मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। हालांकि, फेड की ओर से ब्याज दरें कम करने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर 2025 में EM के लिए चुनौतियां कम नहीं होंगी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...