14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसैटेलाइट नेटवर्क पर सरकार का बड़ा फैसला, एलन मस्क-जियो के बीच नजर...

सैटेलाइट नेटवर्क पर सरकार का बड़ा फैसला, एलन मस्क-जियो के बीच नजर आएगी कड़ी टक्कर

Published on

सैटेलाइट नेटवर्क का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। सरकार की तरफ से सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। लोकसभा में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने इसको लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन में प्रशासनिक प्रक्रिया को फॉलो किया जाएगा या इसे बिना नीलामी के भी आवंटित किया जा सकता है। नए टेलीकॉम एक्ट के तहत हम देश के नागरिकों के हित में ही फैसले लेंगे। आर्थिक और टेक्निकल चीजों को ध्यान में रखते हुए स्पेक्ट्रम को बेहतर तरीके से आवंटित किया जाएगा।

स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर टेलीकॉम डिपार्टमेंट की तरफ से टेलीकॉम रेगुलेटर्स को रेफ्रेंस भेजा गया है। इसमें स्पेक्ट्रम की कीमत, लाइसेंस से संबंधित चीजों पर सलाह मांगी गई है। ये सिफारिशें सैटकॉम सर्विस देने वालों को दी गई है। उन्होंने कहा, ‘TRAI को भी अभी DoT को अपनी सिफारिशें भेजनी हैं।’ सरकार का ये बयान ऐसे समय में आया है जब सैटेलाइट नेटवर्क को लेकर पूरी दुनिया में बहस चल रही है। सैटेलाइट फर्म भी इस पर विचार कर रहा है।

एलन मस्क और जियो में टक्कर
सैटेलाइट आवंटन के प्रोसेस पर सभी कंपनियां आमने सामने नजर आ रही हैं। एलन मस्क की स्टारलिंक और अमेज़न की Kuiper भी इस लड़ाई में नजर आ रही है। इसमें जियो, एयरटेल और वोडफोन भी शामिल है। दरअसल सभी कंपनियां अपनी सलाह दे रही है। एलन मस्क मौजूदा सिस्टम का विरोध कर रहे हैं। जबकि रिलायंस जियो चाहती है कि स्पेक्ट्रम आवंटन में नीलामी का सहारा लेना चाहिए। भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनियां चाहती हैं कि स्पेक्ट्रम आवंटन में सबसे बराबर ट्रीटमेंट किया जाए।

जियो-एयरटेल में नजर आएगी टक्कर-
स्टारलिंक, अमेज़न जैसी कंपनियां अपनी सर्विस शहरी क्षेत्र में प्रोवाइड करना चाहते हैं। इसके पीछे बहुत सारी वजहें हैं। शहरी क्षेत्र में इनकी टक्कर जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों से होने वाली है। हालांकि अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि स्टारलिंक की सर्विस काफी महंगी है जबकि जियो और एयरटेल की तरफ से सस्ता इंटरनेट प्रोवाइड करवाया जा रहा है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...