14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedआज अडानी का दिन, एक खबर और पलटी बाजी... झटके में 1.22...

आज अडानी का दिन, एक खबर और पलटी बाजी… झटके में 1.22 लाख करोड़ की कमाई!

Published on

नई दिल्‍ली ,

अमेरिका में अडानी के ऊपर आरोप लगने के बाद से ही ग्रुप के सभी स्‍टॉक्‍स में तेज गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन आज इसके शेयरों में शानदार तेजी देखी गई. अडानी ग्रुप के कई शेयरों में आज अपर सर्किट देखने को मिला. Adani Power 20 फीसदी तक चढ़ गया, जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी की तेजी आई. वहीं अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर भी 10 फीसदी से ज्‍यादा चढ़े. वहीं Adani Total Gas के शेयर भी 20 फीसदी तक भागे.

अडानी ग्रुप की टॉप 10 कंपनियों के शेयरों में से धुंआधार तेजी के कारण इनके मार्केट कैप में भी जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला. अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 1.22 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया. यह बढ़ोतरी तब हुई जब समूह ने कहा कि गौतम अडानी और समूह के अन्य अधिकारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी का कोई आरोप नहीं है. बुधवार को अडानी समूह की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन मंगलवार के 11.39 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 12.61 लाख करोड़ रुपये हो गया.

क्‍यों आई अडानी के शेयरों में तेजी?
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) के अभियोग या यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) की सिविल शिकायत में निर्धारित मामलों में एफसीपीए (विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम) के किसी भी उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया गया है.

यह तेजी वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा मंगलवार को अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स और अडानी ट्रांसमिशन समेत अडानी ग्रुप की सात संस्थाओं के लिए अपने नजरिए को “स्थिर” से घटाकर “नकारात्मक” करने के बावजूद आई.

निवेशकों को अभी क्‍या करना चाहिए?
अडानी स्टॉक्स पर अपने विचार शेयर करते हुए मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के पूर्णकालिक निदेशक और प्रमोटर जशन अरोड़ा ने कहा कि जब भी कोई रेटिंग एजेंसी किसी स्टॉक को डाउनग्रेड करती है, तो निवेशक चिंतित हो सकते हैं. अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में बहुत उतार-चढ़ाव रहा है, खास तौर पर नियामक जांच और निवेशकों की भावनाओं के कारण. उन्‍होंने कहा कि निकट भविष्य के लिए पूर्वानुमान अभी भी अस्पष्ट है. कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले, निवेशकों को कोर्ट मामलों पर सावधानीपूर्वक नजर रखने और समूह की वित्तीय स्थिति का आकलन करने की आवश्‍यकता है.

अगर आप शॉर्ट टर्म में बने रहने की योजना बनाते हैं, तो अपने जोखिम के बारे में सोचें. अगर डाउनग्रेड ने आपके जोखिम-इनाम अनुपात को बहुत अधिक प्रभावित किया है, तो जोखिम को कम करना या घाटे को बुक करना उचित हो सकता है. कंपनी के लिए लॉन्‍ग टर्म संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं, इसलिए इस मंदी में निवेश करना सार्थक हो सकता है. हालांकि, सुनिश्चित करें कि यह आपकी जोखिम सहनशीलता और निवेश दृष्टिकोण के अनुकूल है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...