7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को अपने अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर ध्यान...

भारत को अपने अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.’ – बोले बांग्लादेश के नेता

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश के हिंदू पुजारी और इस्कॉन के पूर्व प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है. सोमवार को चिन्मय दास को देशद्रोह के आरोप में ढाका एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है. भारत ने भी दास की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई थी और बांग्लादेश से मांग की थी कि हिंदू समेत सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. भारत की इस प्रतिक्रिया पर बांग्लादेश ने आपत्ति जताई थी और अब अंतरिम सरकार में सूचना और प्रसारण सलाहकार नाहिद इस्लाम ने भी भारत की प्रतिक्रिया को ‘अनुचित हस्तक्षेप’ करार दिया है.

नाहिद इस्लाम बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे जिसने शेख हसीना की सरकार गिरा दी. शेख हसीना की आवामी लीग की सरकार गिरने के बाद प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन हुआ जिसमें नाहिद को भी सलाहकार रखा गया है.

नाहिद ने चिन्मय दास की गिरफ्तारी को लेकर कहा, ‘हमारा मानना है कि इस तरह के बयान अनुचित हस्तक्षेप हैं. ऐसा लगता है जैसे भारत माहौल को और बिगाड़ना चाहता है. भारत को अपने अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए.’उन्होंने आगे कहा, ‘हम भारत को जिम्मेदारी से काम करने और आवामी लीग के झूठे प्रोपेगैंडा पर ध्यान न देने का आग्रह करते हैं.’

भारत ने क्या कहा कि भड़क गया है बांग्लादेश
चिन्मय दास की गिरफ्तारी के अगले ही दिन भारत ने एक बयान जारी कर उनकी गिरफ्तारी पर चिंता जताई.बयान में कहा गया, ‘यह दुर्भाग्य की बात है कि हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले अपराधियों की बजाए, शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए वैध मांगें रखने वाले एक हिंदू पुजारी के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया जा रहा है. हम चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों पर भी चिंता जताते हैं. हम बांग्लादेश के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं.’

भारत के इस बयान के बाद मंगलवार देर रात को बांग्लादेश ने एक बयान जारी कर पलटवार किया. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि चिन्मय दास की गिरफ्तारी को कुछ हलकों में गलत अर्थ दिया गया है. बयान में कहा गया, ‘चिन्मय कृष्ण दास को अलग-अलग आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेश सरकार का मानना है कि इस तरह के निराधार बयान न केवल तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं बल्कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच मित्रता और आपसी समझ की भावना के विपरित भी हैं.’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...