25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्लैश वेडिंग... चीन में लुटेरी दुल्हनें कर रहीं पुरुषों का शिकार, एक...

फ्लैश वेडिंग… चीन में लुटेरी दुल्हनें कर रहीं पुरुषों का शिकार, एक ने 3 महीने में कर डाली 35 लाख रुपये की कमाई

Published on

बीजिंग

चीन में शादी न होने से परेशान पुरुषों को ठगने के लिए लुटेरी दुल्हनों का अनोखा गैंग सक्रिय है, जो बड़ी रकम ऐंठने के बाद पुलिस की जांच के दायरे में आ गया है। इन महिलाओं में से कुछ ने तीन महीनों के भीतर 300,000 लाख युआन (लगभग 35 लाख रुपये) कमाए हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी-पश्चिमी चीन में पुरुषों को ठगने वाले इस गैंग के खिलाफ जांच शुरू की है। गुइझोउ प्रांत की एक अदालत से जारी बयान के अनुसार, क्षेत्र के एक पुलिस स्टेशन को पिछले साल मार्च से मैचमेकिंग धोखाधड़ी की 180 रिपोर्ट मिली हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इन मैचमेकिंग एजेंसियों के कर्मचारियों ने ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने के लिए महंगे ऑफिस किराए पर लिए थे। इसके लिए कर्मचारी सक्रिय रूप से देश भर के छोटे और दूरदराज के शहरों से सिंगल पुरुषों की तलाश करते हैं, जबकि अन्य लोगों ने सिंगल महिलाओं की भर्ती पर फोकस किया। अधिकांश महिलाएं तलाकशुदा और कर्ज में डूबी थीं और उन्हें ग्राहकों को धोखा देने के लिए राजी किया गया।

क्या है फ्लैश वेडिंग?
इनमें कई मामलों में पुरुषों ने एजेंसी से तय महिलाओं से मिलने के कुछ ही दिनों में शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद उन्हें एजेंसी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने और दुल्हन की कीमत के लिए लाखों युआन देने को कहा जाता है। इन शादियों को ‘फ़्लैश वेडिंग’ कहा जाता है क्योंकि दुल्हनें अक्सर भाग जाती हैं या गायब हो जाती हैं। पुरुषों पर विभिन्न तरीकों से तलाक के लिए दबाव डालती हैं, जिसमें थोड़े समय के लिए साथ रहने के बाद अक्सर होने वाले झगड़े भी शामिल हैं।

तीन महीने में 35 लाख की कमाई
रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला ने कथित तौर पर कई फ़्लैश वेडिंग करके तीन महीने में 300,000 युआन कमाए। रिपोर्टों के अनुसार, उसने पिछले साल दिसंबर में एक ग्राहक के साथ शाजी के लिए पंजीकरण कराया, लेकिन उसके तुरंत बाद घरेलू हिंसा का दावा करते हुए तलाक के लिए अर्जी दायर कर दी। उसने उस आदमी को 170,000 युआन की दुल्हन की कीमत नहीं लौटाई और यहां तक कि उसने उसके लिए खरीदी गई कार सहित कुछ साझा संपत्ति भी ले ली। तलाक के बाद भी महिला ब्लाइंड डेट पर जाती रही और नए पुरुष ग्राहकों को शिकार बताया।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...