11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedताक पर रख दिया अमेरिका... इजरायल समेत ये देश अडानी के पीछे...

ताक पर रख दिया अमेरिका… इजरायल समेत ये देश अडानी के पीछे चट्टान की तरह खड़े, क्‍या है रुख?

Published on

नई दिल्‍ली

अडानी ग्रुप पर चौतरफा हमलों के बावजूद इजरायल समेत कई देश उसके पीछे चट्टान की तरह खड़े हो गए हैं। इन्‍होंने अमेरिका में गौतम अडानी के खिलाफ लगे आरोपों को ताक पर रख दिया है। इजरायल का कहना है कि वह भारत के अडानी ग्रुप में निवेश जारी रखना चाहता है। इजरायल अमेरिकी आरोपों को समस्या नहीं मानता। अडानी समूह इजरायल के हाइफा बंदरगाह में 70% हिस्सेदारी रखता है। वह कई अन्य परियोजनाओं में भी शामिल है। श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी और तंजानिया सरकार ने भी अडानी के साथ अपने समझौतों पर भरोसा जताया। अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) का भी ग्रुप पर विश्‍वास कायम है। अडानी समूह ने अमेरिकी आरोपों को खारिज किया है।

अडानी समूह को अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर बड़ा समर्थन मिला है। श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी और तंजानिया सरकार ने अडानी के साथ अपने समझौतों पर प्रतिबद्धता जताई है। अबू धाबी की IHC ने भी अडानी समूह में अपना विश्वास बरकरार रखा है। अमेरिका की ओर से गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के आरोपों के बावजूद इनके रुख में बदलाव नहीं हुआ है। अडानी समूह अमेर‍िका के आरोपों को खारिज कर चुका है। ग्रुप ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

ग्रुप श्रीलंका में न‍िभा रहा बड़ी भूम‍िका
अडानी समूह श्रीलंका में बंदरगाह के ढांचे के विस्तार में अहम भूमिका निभा रहा है। कोलंबो टर्मिनल में 1 अरब डॉलर के निवेश के साथ यह परियोजना श्रीलंका के बंदरगाह क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है। श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी के चेयरमैन एडमिरल सिरिमेवन रानसिंघे (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि परियोजना को रद्द करने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। यह परियोजना अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। हालांकि, श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता नलिंदा जयतिस्सा ने 26 नवंबर को कहा था कि देश ने अडानी समूह के स्थानीय निवेशों की जांच शुरू कर दी है। यह जांच अमेरिका की ओर से गौतम अडानी पर रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद शुरू की गई है।

तंजान‍िया ने भी जताया भरोसा
तंजानिया सरकार ने भी अडानी पोर्ट्स के साथ अपने समझौतों पर प्रतिबद्धता दोहराई है। सरकार का मानना है कि चल रही परियोजनाओं को लेकर कोई चिंता नहीं है। सभी अनुबंध तंजानिया के कानून के अनुसार हैं। मई 2024 में तंजानिया और अडानी पोर्ट्स ने दार एस सलाम बंदरगाह पर कंटेनर टर्मिनल 2 के संचालन के लिए 30 साल का समझौता किया था। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स ने तंजानिया इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल सर्विसेज में 9.5 करोड़ डॉलर में 95 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की थी।

इयरायल ने कह दी बड़ी बात
वहीं, इजरायली राजदूत रेवेन अजार ने न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हम चाहते हैं कि अडानी और सभी भारतीय कंपनियां इजरायल में निवेश जारी रखें।’ अडानी ग्रुप के पास उत्तरी इजरायल में हाइफा पोर्ट में 70% हिस्सेदारी है। वह देश की कई कंपनियों के साथ अन्य परियोजनाओं में भी शामिल है। इनमें सैन्य ड्रोन का उत्पादन और वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर्स के निर्माण की योजनाएं शामिल हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...