7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्पेस स्टेशन पर फैली रहस्यमयी जहरीली दुर्गंध... रूस के मॉड्यूल से खतरनाक...

स्पेस स्टेशन पर फैली रहस्यमयी जहरीली दुर्गंध… रूस के मॉड्यूल से खतरनाक लीकेज

Published on

नई दिल्ली,

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद रूसी कॉस्मोनॉट्स को उस समय स्पेस स्टेशन और यान का हैच बंद करना पड़ा जब उन्हें एक भयानक जहरीली और रहस्यमयी दुर्गंध महसूस हुई. इसके बाद उन्होंने प्रोटेक्टिव यंत्र पहने. माना जा रहा है कि यह विचित्र गंध रूसी यान के उस हिस्से से आ रही है, जहां पर लीकेज है.

23 नवंबर 2024 को स्पेस स्टेशन से रूसी कार्गो यान प्रोग्रेस (Progress) आकर जुड़ा. यह जिस हिस्से से जुड़ा वह रूस का ही पॉय्स्क मॉड्यूल (Poisk Module) है. यानी गैलरी जैसा वो हिस्सा जो स्पेस स्टेशन और यान को जोड़ता है. यान के जुड़ने के बाद पॉय्स्क और स्पेस स्टेशन का हैच खोला गया. ताकि सामान उतारा जा सके.

गंध से बचने के लिए प्रोटेक्टिव गियर पहनने पड़े
इसी समय उसमें भयानक दुर्गंध आने लगी. जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल था. साथ ही उन्हें हवा में तैरती कुछ बूंदें दिखाई दीं. तत्काल रूसी कॉस्मोनॉट्स ने हैच को बंद किया. प्रोटेक्टिव गियर पहने. हैच को बंद करने के बाद एयर स्क्रबर्स को एक्टिवेट किया गया. ताकि वह स्पेस स्टेशन से किसी भी तरह की बुरी वस्तु को साफ कर सके.

इसकी वजह से स्पेस स्टेशन की हवा साफ हो जाती है. कोई भी बुरी दुर्गंध या केमिकल नहीं रहता. नासा ने कहा कि इस घटना से स्पेस स्टेशन पर मौजूद किसी भी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. बाद में इस हैच को खोला गया. ताकि स्पेस स्टेशन के जरूरी सामानों को कार्गो यान से बाहर निकाला जा सके. उनका इस्तेमाल हो सके.

प्रेशराइज्ड सामान की वजह से भी आ सकती है गंध
हालांकि अभी तक रहस्यमयी दुर्गंध की वजह का पता नहीं चल पाया है. लेकिन यह माना जा रहा है कि जिस रूसी हिस्से में लीकेज हो रही है, उसकी वजह से ही ये पैदा हुई होगी. ये भी संभव है कि जब कार्गो यान खोला गया हो तो उसमें सारी चीजें प्रेशराइज्ड तरीके से रखी होती है. इससे जो गैस निकलती है उसकी बद्बू हो.

पॉय्स्क मॉड्यूल ने पहली बार दिक्कत नहीं पैदा की
पॉय्स्क मॉड्यूल ने पहली बार कोई दिक्कत नहीं पैदा की है. इस बार जो गंध आ रही थी वो किसी स्प्रे पेंट जैसी थी. पांच साल से इस मॉड्यूल में लीकेज हैं. जिसकी वजह से स्पेस स्टेशन को भविष्य में कभी भी खतरा हो सकता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...