6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'आपका दोस्त हिंदुओं को कुचल रहा...', मोहम्मद यूनुस के करीबी पर भड़के...

‘आपका दोस्त हिंदुओं को कुचल रहा…’, मोहम्मद यूनुस के करीबी पर भड़के इंफोसिस के पूर्व CEO

Published on

नई दिल्ली,

इंफोसिस के पूर्व सीईओ मोहनदास पाई ने बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार को लेकर भारतीय मूल के अमेरिकी कारोबारी विनोद खोसला पर निशाना साधा है. मोहनदास पाई ने कहा कि विनोद खोसला ने बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार को लेकर अपने करीबी दोस्त मोहम्मद यूनुस के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा.

पाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि क्या आप अपने करीबी दोस्त मुहम्मद यूनिस की अगुवाई में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के नरसंहार के खिलाफ बोलेंगे? सड़कों पर जिहादी चरमपंथियों द्वारा हिंदुओं को मारा जा रहा है और आप जैसे लोग यूनूस को सराह रहे हैं. कृपया कर मानवाधिकारों के लिए खड़े हो जाएं.

बता दें कि पाई का ये बयान विनोद खोसला के सात अगस्त के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने शेख हसीना के इस्तीफे और उनके देश छोड़ फरार होने के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया बनाए जाने पर खुशी जाहिर की थी. खोसला ने कहा था कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की अगुवाई नोबल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस करेंगे. मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैं उनका फैन हूं.

चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा
बांग्लादेश के चटगांव इस्कॉन पुंडरीक धाम के अध्यक्ष चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं. चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इस दौरान उन पर BNP और जमात के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था, जिसमें 50 हिंदू घायल हो गए थे.

चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने हर जिले में शांतिपूर्ण सभाएं आयोजित कीं. हालांकि इन शांतिपूर्ण सभाओं पर चरमपंथी समूहों ने हमले किए. इस्लामिक समूहों ने चटगांव में हिंदू समुदाय के सदस्यों पर हमला किया.

कौन हैं चिन्मय प्रभु
चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के प्रमुख नेता और इस्कॉन चटगांव के पुंडरीक धाम के अध्यक्ष हैं. उन्हें लोग चिन्मय प्रभु नाम से भी जानते हैं. वह बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सशक्त आवाज उठाते रहे हैं. बांग्लादेश में इस्कॉन के 77 से ज्यादा मंदिर हैं, और लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग इस संगठन से जुड़े हुए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...