11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorized22% तक उछले अडानी ग्रुप के शेयर, सेंसेक्स 759 अंक बढ़ा, निवेशकों...

22% तक उछले अडानी ग्रुप के शेयर, सेंसेक्स 759 अंक बढ़ा, निवेशकों को 2.27 लाख करोड़ का फायदा

Published on

नई दिल्ली

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन शुक्रवार को बाजी पलट गई। बीएसई सेंसेक्स 759 अंक यानी 0.96% तेजी के साथ 79,802.79 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 216.95 अंक यानी 0.91% तेजी के साथ 24,131.10 अंक पर पहुंच गया। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.27 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 445.54 लाख करोड़ पहुंच गया। अडानी ग्रुप के शेयरों में 22 फीसदी तक तेजी देखने को मिली। एयरटेल के शेयरों में चार फीसदी और सन फार्मा के शेयरों में तीन फीसदी तेजी आई। निफ्टी इंडेक्स इस सप्ताह करीब 1% ऊपर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को आईटी शेयरों में मुनाफावसूली के कारण घरेलू बेंचमार्क इंडेक्सेज में करीब 1.5% गिरावट आई थी।

शुक्रवार को अडानी समूह के सभी 10 शेयरों में तेजी रही। अडानी ग्रीन ने 21.7% और अडानी एनर्जी ने 15.6% की बढ़त दर्ज की। इससे ग्रुप के शेयरों में पिछले हफ्ते हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो गई है। अडानी ग्रुप के प्रमुख अधिकारियों के खिलाफ अमेरिकी अभियोग से अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई थी। निफ्टी 50 इंडेक्स में भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ में रही। इसमें 4.4% की तेजी आई जबकि सन फार्मा ने 2.9% की बढ़त दर्ज की। फार्मा फर्म डिवीज लैब ने 3.8% की बढ़त हासिल की। सिटी ने कंपनी के स्टॉक पर “खरीदें” रेटिंग दोहराई है।

क्या कहते हैं जानकार
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्रों में मजबूत आय और हाल के सुधारों के बाद मूल्यांकन में नरमी के कारण नई वृद्धि देखी गई। इसके अतिरिक्त, भारत की Q2 जीडीपी में 6.5% की अनुमानित मंदी Q2 कॉर्पोरेट आय में पहले ही परिलक्षित हो चुकी है, जिसे बाजार ने कम करके आंका है। नायर ने कहा कि जापानी येन के मूल्य में वृद्धि के कारण वैश्विक धारणा मंद रही, क्योंकि मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक के सहनीय स्तर से ऊपर रही।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...