6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन की परिवहन मंत्री पर भारी पड़ गया मोबाइल चोरी का 11...

ब्रिटेन की परिवहन मंत्री पर भारी पड़ गया मोबाइल चोरी का 11 साल पुराना केस, देना पड़ा इस्तीफा

Published on

लंदन

ब्रिटेन की परिवहन मंत्री लुइस हेग पर मोबाइल चोरी के एक दशक पुराना मामला भारी पड़ गया है। धोखाधड़ी मामले में दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर को लिखे एक पत्र में हेग ने कहा, ‘मैं अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं, लेकिन अब मेरा मानना है कि पद से इस्तीफा देना ही सबसे उपयुक्त होगा।’ जुलाई में आम चुनाव में लेबर पार्टी के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के मंत्रिमंडल के किसी सदस्य द्वारा दिया गया उनका इस्तीफा पहला है।

हेग के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले ‘स्काई न्यूज’ और ‘द टाइम्स ऑफ लंदन’ समाचार पत्रों में खबरें आई थीं, जिनमें कहा गया है कि हेग पर धोखाधड़ी का आरोप तय हुआ है। खबर के अनुसार हेग ने 2013 में कहा था कि उनका सेलफोन चोरी हो गया है। हालांकि बाद में हेग ने कहा कि उन्होंने गलती से, चोरी हुई चीजों में सेलफोन को शामिल कर लिया था।

सेलफोन मिलने के बाद नहीं दी जानकारी
सेलफोन मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। जब हेग ने सेलफोन मिलने के बाद उसे चालू किया तो पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। हेग ने गलत बयान देकर धोखाधड़ी करने का दोष स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें शर्तों के साथ आरोप मुक्त कर दिया गया।

हेग ने जुर्म किया कबूल
हेग ने अपने इस्तीफे से पहले एक बयान में कहा कि ‘अपने वकील की सलाह के अनुसार मैं जुर्म कबूल करती हूं। हालांकि यह तथ्य है कि मुझसे गलती हुई थी। मजिस्ट्रेट ने इन सभी तर्कों को स्वीकार करके मुझे बरी कर दिया।’ हेग (37) उत्तरी इंग्लैंड के शेफील्ड से 2015 से संसद सदस्य हैं। जुलाई में स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी सरकार बनने के बाद उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...