7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized3 बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ अनन्या पांडे की बहन ने की...

3 बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ अनन्या पांडे की बहन ने की इंटरनशिप, यूजर्स बोले- ये नेपोटिज्म है

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को करण जौहर ने अपनी फिल्म में मौका दिया था. फिल्म का नाम था ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’. जब अनन्या को ये बड़ा प्लेटफॉर्म मिला था तो दर्शकों के बीच वो अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि नेपोटिज्म को लेकर सुर्खियों में आई थीं. इस बार उनकी छोटी बहन 20 साल की रायसा पांडे यूजर्स के निशाने पर आई हैं. वजह सेम है. नेपोटिज्म.

अनन्या की बहन हो रही ट्रोल
रायसा पांडे, मां भावना पांडे की वेब सीरीज ‘द फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के सीजन में नजर आई थीं. साल 2022 में जब इस वेब सीरीज का पहला सीजन आया था तो उसमें रायसा ने बताया था कि वो न्यूयॉर्क में रहकर फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रही हैं. अब रायसा का लिंक्डइन पर सीवी की फोटो वायरल हो रही है. जिसके बाद लोगों में नेपोटिज्म को लेकर फिर से ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई है.

X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने रायसा के सीवी की फोटो शेयर की और बताया कि वो अबतक 3 लीडिंग प्रोडक्शन हाउसेस के साथ इंटरनशिप कर चुकी हैं. शाहरुख खान और गौरी खान के ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ में रायसा ने 4 महीने काम किया. रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ में इन्होंने एक महीना इंटरनशिप की और एक महीना जोया अख्तर और रीमा कागती के ‘टाइगर बेबी’ प्रोडक्शन हाउस में काम किया.

एक यूजर ने लिखा- नेपोटिज्म हर इंडस्ट्री का हिस्सा है. पूरे देश में होता है ये. फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जो आपको सक्सेसफुल नहीं कर सकता. क्योंकि ये पूरी तरह आपके टैलेंट पर चलती है. शायद ये आपके लिए पहली फिल्म का ऑफर जरूर आसानी से दे, लेकिन यहां पैर जमाए रखना आसान बिल्कुल भी नहीं है.

बता दें कि रायसा पांडे, चंकी पांडे की छोटी बेटी हैं. ये सिर्फ 20 साल की हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में अनन्या पांडे ने स्टार किड्स को दिए जाने वाले टैग पर गुस्सा निकाला था. कहा था कि अगर मैं किसी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हूं तो इसमें दिक्कत क्या है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...