6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया सरकार का बड़ा फैसला, Facebook, Instagram समेत सोशल मीडिया की बढ़ी...

ऑस्ट्रेलिया सरकार का बड़ा फैसला, Facebook, Instagram समेत सोशल मीडिया की बढ़ी मुश्किलें

Published on

ऑस्ट्रेलिया पहला देश बन गया है जिसने 16 साल के कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन कर दिया है। यानी इस उम्र से कम के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का यूज नहीं कर पाएंगे। इस नियम का उद्देश्य मेंटल हेल्थ रिस्क को कम करना है जो सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने से उत्पन्न होता है। इसमें एडिक्शन, साइबर बुलिंग और हानिकारक कंटेंट से संबंधित है।

नए कानून का क्या मतलब है
ऑस्ट्रेलिया में नया कानून पास कर दिया है और यूजर्स को इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से पहले अपनी उम्र की जानकारी देनी होगी। ये सुनिश्चित करता है कि इससे कम उम्र के बच्चे प्लेटफॉर्म पर अकाउंट क्रिएट कर सकें। 2025 के शुरुआती महीनों में नया कानून लागू कर दिया जाएगा। नया नियम लागू होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी होगी कि कोई इन पर अकाउंट क्रिएट न करे। तो चलिये आपको भी इनकी जानकारी देते हैं-

1 साल में करना होगा फॉलो
एडवांस वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाता है कि अंडरएज यूजर्स इसका इस्तेमाल न कर पाएं। यानी यूजर्स को अब इसमें उम्र का कंफर्मेशन करना होगा। एडवांस वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। अगर कोई कंपनी ऐसा नहीं कर पाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यानी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सावधानी बरतनी होगी। नए नियम को अपनाने के लिए सभी प्लेटफॉर्म को 1 साल का समय दिया जाएगा।

मेटा का जवाब
मेटा के प्रवक्ता ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के नए नियम का सख्ती से पालन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रोसेस को अच्छे तरीके से फॉलो किया जाएगा। उम्र को लेकर हर किसी को अपनी प्रतिक्रिया देनी होगी। ऑस्ट्रेलिया की सरकार की तरफ से नया कानून लाने की बात कही जा रही है। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने ये नया फैसला लिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...