6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर मोहम्‍मद यूनुस के करीबी ने दिया...

बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर मोहम्‍मद यूनुस के करीबी ने दिया जवाब, इस्कॉन पर बैन से किया इनकार, भारत पर साधा न‍िशाना

Published on

ढाका:

बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद देशभर में प्रदर्शन और हिंसा देखने को मिली है। इस दौरान कई जगहों से अल्पसंख्यकों, खासतौर से हिंदुओं पर हमले की खबरें सामने आई हैं। धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं पर बांग्लादेश के मानवाधिकार संगठनों के साथ-साथ भारत ने भी चिंता जताई है। इस मुद्दे पर लगातार आलोचना का सामना कर रही बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यूनुस के प्रेस सचिव ने इसे आंतरिक मामला बताते हुए भारत से टिप्पणी नहीं करने को कहा है।

मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल इस्लाम ने एक इंटरव्यू में कहा है कि बांग्लादेश में हिंदू और दूसरे अल्पसंख्यकों को कोई खतरा नहीं है, सभी सुरक्षित हैं। इस्लाम ने ये भी साफ किया है कि बांग्लादेशी सरकार का इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है।

बांग्लादेश के खिलाफ दुष्रप्रचार चल रहा है: इस्लाम
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा पर इस्लाम ने कहा, ‘बांग्लादेश में ऐसा कुछ नहीं है, जैसा दिखाया जा रहा है। हमारे खिलाफ बड़े स्तर पर दुष्प्रचार अभियान चल रहा है। मैं कहता हूं कि अफवाह से बचें और जमीनी हकीकत देखें। बांग्लादेश में शुरुआती कुछ दिनों में हिंसा हुई थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। यहां सभी धर्मों के लोग सुरक्षित हैं।

चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज होने पर इस्लाम ने कहा कि अदालत में केस चल रहा है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दास को निष्पक्ष सुनवाई मिले। उनको अपना पक्ष रखने को पूरा मौका दिया जाएगा। इस्लाम ने कहा कि दास की गिरफ्तारी के बाद चटगांव में तनाव हुआ लेकिन मोहम्मद यूनूस ने खुद स्थानीय हिंदू नेताओं से बात करके उनकी चिंताओं को दूर किया है।

‘भारत बेवजह की टिप्पणी ना करे’
बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर भारत में विरोध प्रदर्शन हुए हैं और भारत सरकार ने बयान भी जारी किया है। भारत के हालिया बयान पर इस्लाम ने कहा कि हमारे आंतरिक मामले पर टिप्पणी करना गलत है। भारत सरकार को बयान जारी नहीं करना चाहिए था क्योंकि यह हमारा अंदरुनी मामला है। हम कभी भी भारत के मामले में इस तरह से टिप्पणी नहीं करते हैं। भारत को भी इसका ख्याल रखना चाहिए।

बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के नेता और पूर्व में इस्कॉन से जुड़े चिन्मय दास को गिरफ्तार किया गया है। राजद्रोह के आरोप में दास की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। इसके बाद हिंदुओं के खिलाफ हमले शुरू हुए और इस्कॉन पर भी बैन की मांग उठी। हालांकि इस्कॉन ने साफ कर दिया है कि दास का संगठन से कोई रिश्ता नहीं है, उनको यौन शोषण के आरोपों में पहले ही संस्था से निकाला जा चुका है।।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...