12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाजलवा हैं बीएचईएल ट्रेक्शन मोटर के एक अफसर का

जलवा हैं बीएचईएल ट्रेक्शन मोटर के एक अफसर का

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल के जब से एक ईमानदार अफसर चेयरमैन बने हैं तब से यह कहा जाने लगा कि अब बीएचईएल की किसी यूनिट में भी गलत अफसरों की नहीं चलेगी लेकिन भोपाल यूनिट में एक अफसर की मनमानी का आलम यह है कि पूरा विभाग उनसे परेशान हैं और उनका जलवा कायम है। हाई पॉवर की धमकी देकर उनकी दादागिरी की हदें पार हो गई। अब तो भोपाल यूनिट के मुखिया भी उनकी नाक में नकेल डालने में नाकाम साबित हो रहे है। इससे उनके विभाग के सीनियर अफसर जिनका प्रमोशन भी होना हैं वह भी असहाय महसूस कर रहे है। वैसे भी एक विभाग में एक ही पद के दो अफसरों का बिठा देना भी गलत है। मामला कुछ इस तरह से चर्चाओं में हैं कि इन साहब का जैसे ही प्रमोशन हुआ इनका तबादला भोपाल यूनिट से बाहर कर दिया जाएगा। आननफानन में इन साहब ने तीन माह के लिए यह तबादला रूकवा भी लिया और जैसे ही तीन माह पूरे हुए तो साहब ने चौथे माह फिर एक्सटेंशन ले लिया। ऐसे में विभाग के लोगोंं तो यह तो समझ आ ही गया कि साहब पावरफुल है लेकिन सारी बातें तब समझ में आई जब इस विभाग में एक सैंकड़ा से ज्यादा जॉब फेल हा गए इस बात की आपत्ति उठाने वाले एक एजीएम को इन साहब ने बाहर का रास्ता दिखा दिय यानी तबादला करा दिया। यही नहीं एक अन्य अफसर का भी तबादला कर दिया। ऐसे में पूरे विभाग में इनका जलवा कायम हो गया। इनके सीनियर अफसर भी इनसे डरने लगे। चर्चा यह भी हैं कि यह वहीं साहब है जब इसी विभाग में रहते हुए पीथमपुर की दो कंपनियों को नियम विरूद्ध सपोर्ट किया था वे भी एक पूर्व जीएम से मिलकर साफ जाहिर है कि ऐसे में इसी विभाग में टिके रहना बहुत बड़ी बात है। अब तो लोग कहने लगे हैं कि इन साहब का कहीं न कहीं आरएसएस से रिश्ता जरूर है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...