6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजब मेट्रो में तौलिया लपेटकर चढ़ गईं 4 लड़कियां, यात्रियों के रिएक्शन...

जब मेट्रो में तौलिया लपेटकर चढ़ गईं 4 लड़कियां, यात्रियों के रिएक्शन हुए वायरल

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया पर मेट्रो से जुड़े वीडियो हर दिन वायरल होते रहते हैं. दिल्ली मेट्रो के भी कई वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं. बीते दिनों एक वीडियो में एक लड़की को कम कपड़ों में मेट्रो में इंट्री करते देखा गया था. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया. अब एक और मेट्रो से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार यह दिल्ली मेट्रो का नहीं है.

वायरल वीडियो में कुछ लड़कियों को मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया. ये लड़कियां मेट्रो में मौजूद यात्रियों के एक्सप्रेशन्स कैप्चर कर रही थीं. उनके इस अंदाज यात्रियों को हैरान कर दिया, जबकि कई पुरुषों ने वीडियो बनाना और तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया. माहौल और हल्का-फुल्का तब हो गया जब इन लड़कियों ने यात्रियों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई.

वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लड़कियां तौलिया लपेटकर और चश्मा लगाकर मेट्रो स्टेशन पर खड़ी हैं. मेट्रो के आते ही वे अंदर जाती हैं और सेल्फी लेने लगती हैं. उनका यह अनोखा अंदाज देखकर मेट्रो में मौजूद अधिकतर लोग हैरान रह जाते हैं.

जैसे ही मेट्रो चलती है, बूढ़े और जवान सभी यात्रियों ने अपने मोबाइल निकालकर उनकी तस्वीरें और वीडियो बनानी शुरू कर दीं. दिलचस्प बात यह है कि लड़कियां भी पोज देने में पीछे नहीं हटतीं, जिससे माहौल और भी मजेदार बन गया.

यह वीडियो @mimisskate नाम के इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है. इसे अब तक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. किसी ने कहा, ‘लगता है ये महिलाएं सीधे बाथरूम से मेट्रो पर आ गई हैं’, तो किसी ने लिखा, ‘मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा, इन्होंने मेट्रो का माहौल खुशनुमा बना दिया. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मेट्रो का यह सफर यात्रियों को जिंदगी भर याद रहेगा.’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...