6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन दे रहे परमाणु हमले की धमकी, अगर अमेरिका ने चलाया न्यूक्लियर...

पुतिन दे रहे परमाणु हमले की धमकी, अगर अमेरिका ने चलाया न्यूक्लियर बम तो मॉस्को और बीजिंग का क्या होगा

Published on

कीव

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष तेज होने के बाद परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। रूस ने पहली बार यूक्रेन के अंदर मध्यम दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। रूस ने ये हमला यूक्रेन की सेना के रूसी क्षेत्र में अमेरिकी ATACMS और ब्रिटिश स्टॉर्म मिसाइलों के हमले के बाद किया। रूसी नेताओं ने तीसरे विश्वयुद्ध की भी धमकी दी है। ऐसे में अगर तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हुआ और अमेरिका में इसमें उतरा तो इसके बड़े पैमाने पर होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच आइए समझते हैं कि अगर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो रूस, चीन और उत्तर कोरिया की राजधानियों पर इसका क्या असर हो सकता है।

अमेरिका का सबसे बड़ा बम मचाएगा तबाही
न्यूजवीक ने परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर और इतिहासकार एलेक्स वेलरस्टीन के बनाए गए मानचित्रों का इस्तेमाल करने आकलन निकाला है कि अगर अमेरिकी शस्त्रागार के सबसे बड़ा हथियार बी-83 का इस्तेमाल किया जाता है तो इसका क्या प्रभाव होगा। इसमें बताया गया है कि परमाणु बम के हमले के बाद लगभग 2.5 किलोमीटर की त्रिज्या में तापमान लाखों डिग्री तक पहुंच जाएगी और सब कुछ भाप बन जाएगा।

इसके बाद 107 किलोमीटर की त्रिज्या तक का क्षेत्र मध्यम विस्फोट क्षति की चपेट में होगा, जो आवासीय भवनों को नष्ट कर देगा और बड़े पैमाने पर आग का कारण बनेगा। 340 किलोमीटर की त्रिज्या के भीतर रहन वाले किसी भी व्यक्ति की त्वचा में थर्ड डिग्री जलने का खतरा होगा। इस दौरान दर्द भी महसूस नहीं होगा, क्योंकि यह तंत्रिकाओं को नष्ट कर देगा। वहीं, विस्फोट से 860 किमी की दूरी पर स्थित लोग हल्के विस्फोट त्रिज्या क्षेत्र में होंगे। यहां कांच की खिड़कियां टूटने से चोट लग सकती है।

विस्फोट का किस शहर पर कितना होगा असर?
प्योंगयांग- उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में अगर परमाणु बम विस्फोट होता है तो अनुमान के अनुसार, 13,27820 लोग मारे जाएंगे और 11,05,660 लोग घायल होंगे।

मॉस्को- रूसी राजधानी में विस्फोट की अनुमानित सीमा में औसतन 1,02,22,930 लोग होते हैं। विस्फोट होने पर 13,74,840 लोग मारे जाएंगे और 37,47,220 लोग घायल होंगे।

बीजिंग- चीन की राजधानी में किसी भी 24 घंटे में औसतन 90,38,075 लोग होते हैं। विस्फोट सीमा के अंदर 15,48,460 लोग मारे जाएंगे और लगभग 33,32,190 लोग घायल होंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...