6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद 2 और हिंदु पुजारी...

बांग्लादेश में चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी के बाद 2 और हिंदु पुजारी अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा और इस्कॉन के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद 2 और हिंदू पुजारियों को गिरफ्तार किया गया है. चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने आजतक को बताया कि 2 और हिंदू पुजारियों को अऱेस्ट किया गया है. पुजारियों की पहचान रुद्रप्रोति केसब दास और रंगनाथ श्यामा सुंदर दास के रूप में की गई है, दोनों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे जेल में चिन्मय दास को खाना और दवा देने गए थे.

प्रवर्तक संघ के प्रमुख स्वतंत्र गौरांग दास ने कहा कि मुझे एक वॉयस रिकॉर्डिंग से पता चला कि हमारे 2 सदस्यों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे जेल में चिन्मय कृष्ण को खाना देने गए थे. गिरफ्तार भक्तों ने रिकॉर्डिंग के जरिए हमें बताया कि ‘उन्हें’ कोतवाली पुलिस स्टेशन द्वारा गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य वॉयस मैसेज में कहा गया कि ‘उन्हें जेल भेजा जा रहा है. एक बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुजारियों को चल रही जांच में संदिग्ध माना जा रहा है, लेकिन उन्होंने मामले के बारे में कोई विवरण नहीं दिया.

चिन्मय कृष्ण दास के दो सहयोगियों को चटगांव के ईस्ट बंदरगाह शहर से गिरफ्तार किया गया है, कुंडलीधाम मठ के प्रवक्ता प्रोफेसर कुशल बरुन चक्रवर्ती ने कहा कि चिन्मय दास के सहयोगियों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे बंदरगाह शहर में जेल में बंद चिन्मय दास के लिए खाना ले जा रहे थे. दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.

बता दें कि बांग्लादेश के इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के पूर्व सदस्य हिंदू पुजारी चिन्मय दास को सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था, मंगलवार को राजद्रोह के एक मामले में चटगांव की अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया और जेल भेज दिया था.

अगस्त में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद से हिंदू समुदाय के सदस्यों पर कड़ी कार्रवाई की गई है. रिपोर्टों के अनुसार 200 से ज्यादा मंदिरों को भी निशाना बनाया गया है. इसी सप्ताह बांग्लादेश के अधिकारियों ने इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया, जिसमें चिन्मय कृष्ण दास का खाता भी शामिल है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...