6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमिडिल ईस्ट में खुल रहा जंग का एक और मोर्चा, सीरिया में...

मिडिल ईस्ट में खुल रहा जंग का एक और मोर्चा, सीरिया में रूस-अमेरिका के बीच प्रॉक्सी वॉर की आशंका फिर बढ़ी!

Published on

नई दिल्ली,

मिडिल ईस्ट में इजरायल की जंग के बीच अब सीरिया में जंग का दूसरा मोर्चा खुलता नजर आ रहा है. यहां अमेरिका समर्थित “आतंकवादी समूह” ने देश के दूसरे बड़े शहर अलेप्पो पर कब्जा कर लिया है और रूस-ईरान समर्थित बशर अल-असद की सत्ता के खिलाफ मानो आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है. तीन दिनों पहले ही विद्रोही समूहों ने अपना विस्तार शुरू किया था, और इस आक्रामकता ने अब मिडिल ईस्ट में एक और बड़े जंग की संभावनाएं तेज कर दी है.

हयात तहरीर अल-शाम (HTS), ये वो समूह है जिसके लड़ाके बशर अल-असद को सत्ता से बाहर करना चाहते हैं, जो युद्धग्रस्त देश में साल 2000 से शासन कर रहे हैं. विद्रोही समूहों ने आधिकारिक तौर पर 50 से ज्यादा नगरों और गांवों पर नियंत्रण का दावा किया है. वे शहर के पश्चिमी जिलों में भी प्रवेश कर रहे हैं, जो कि असद सत्ता के कब्जे वाले क्षेत्र हैं.

विद्रोही समूहों पर रूस का एयर स्ट्राइक
एचटीएस ने अलेप्पो शहर पर कब्जे को खोई हुई जमीन को वापस से हासिल करना बताया, और माना जा रहा है कि वे और भी ज्यादा आक्रामक हो रहे हैं. असद सत्ता को मिल रही इस चुनौती में सत्ता पक्ष को रूस और ईरान का समर्थन है. रूसी सेना ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें बताया कि पिछले 24 घंटे की एयर स्ट्राइक में 300 विद्रोही लड़ाकों को मार गिराया गया है.

अलेप्पो शहर पर कब्जे का क्या मतलब?
सीरिया के दस 10 सालों के गृहयुद्ध में अलेप्पो शहर एक भयानक वॉर-जोन रहा है, और ऐसा पहली बार है जब विद्रोही समूह ने शहर को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है. 2012 में जब विद्रोहियों ने शहर के पूर्वी हिस्से पर कब्जा कर लिया था, तब से यह क्षेत्र चर्चा में रहा है. 2016 में, असद शासन ने शहर को वापस से हासिल कर लिया था, जब शहर पर हजारों की संख्या में बम बरसाए गए थे और बड़े पैमाने में खून-खराबे भी हुए थे. अब एक बार फिर यहां विद्रोही समूह का कब्जा हो गया है.

सत्ता हासिल करने पर एचटीएस का फोकस
एचटीएस को अल-कायदा की तर्ज पर शुरू किया गया था, लेकिन अब इसका मकसद सत्ता हासिल करना है. बताया जाता है कि इस समूह को अमेरिका और तुर्की का समर्थन है, जो कि सीरियन नेशनल आर्मी के साथ काम करती है, लेकिन अमेरिका और यूनाइटेड नेशन इसे एक “आतंकवादी समूह” मानता है. सीरियन नेशनल आर्मी सीरिया में विद्रोही समूहों का एक गठबंधन है, जिसमें एचटीएस भी शामिल है.

असद को सत्ता से क्यों हटाना चाहते हैं विद्रोही?
विद्रोही समूहों का कहना है कि उनका उद्देश्य नागरिकों को हवाई हमलों से सुरक्षित करना और क्षेत्रों को फिर से हासिल करना है. उनका आरोप है कि ईरानी समर्थन सहित असद की सेनाओं ने खुला युद्ध छेड़ा है. विद्रोही असद को एक तानाशाह मानते हैं, जिनपर अगस्त 2013 में देश के घोउटा इलाके में केमिकल वेपन्स के इस्तेमाल का आरोप है, जिसका इस्तेमाल प्रतिबंधित है और अपराध माना जाता है, और उन्हें सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं.

मसलन, सीरिया में विद्रोही समूह की आक्रामकता अगर तेज होती है और लड़ाके दक्षिण की तरफ बढ़ते हैं तो इससे यह स्पष्ट है कि रूस और अमेरिका के बीच यहां प्रॉक्सी वॉर शुरू हो सकता है, जहां अमेरिकी फंडेड विद्रोही समूह और रूस समर्थित असद सत्ता के बीच एक और भयानक आंतरिक जंग छिड़ सकती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...