6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन्यूक्लियर वेपन ना होकर भी परमाणु बम जैसा प्रलय... यूरोप में तबाही...

न्यूक्लियर वेपन ना होकर भी परमाणु बम जैसा प्रलय… यूरोप में तबाही मचा सकती है रूसी ओरेशनिक मिसाइल

Published on

मॉस्को

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओरेशनिक मिसाइल सिस्टम के सीरियल प्रोडक्शन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। ओरेशनिक या हेजल मिसाइल एक अत्याधुनिक एडवांस हथियार है, जिसे रणनीतिक ठिकानों पर सटीक और तेज हमले करने के लिए डिजाइन किया गया है। पुतिन ने बताया है मिसाइल का पूर्ण पैमाने पर उत्पादन शुरू करते हुए इसे बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। पुतिन के ऐलान ने यूक्रेन, अमेरिका और यूरोप के देशों की चिंता को बढ़ा दिया है।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने कहा है कि ओरशेनिक सामूहिक विनाश का हथियार नहीं है। यह ICBM से अलग है, जो आमतौर पर परमाणु युद्ध से जुड़े होते हैं। पुतिन ने कहा कि ओरशेनिक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी नहीं है। यह एक उन्नत, सटीक टारगेटिड हथियार है, जो सटीकता के साथ विनाशकारी शक्ति प्रदान करने में सक्षम है। ओरशेनिक सिस्टम का युद्ध में इसी महीने परीक्षण किया गया है। 21 नवंबर 2024 को छह वॉरहेड से लैस इस मिसाइल को यूक्रेनी शहर निप्रो पर पहली बार दागा गया था। एक्सपर्ट ने इस हमले को असामान्य बताया है, जिसमें विस्फोट कई घंटों तक चलते रहे थे।

सफल रहा है मिसाइल का पहला टेस्ट
ओरेशनिक एक मिडियम रेंड की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसमें हाइपरसोनिक वॉरहेड हैं। यह तकरीबन तीन किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से अपने टारगेट की तरफ जाती है। रूस का कहना है कि मिसाइल की रफ्तार इसे मौजूदा वायु रक्षा और मिसाइल रक्षा प्रणालियों के लिए अभेद्य बनाती है, जिसमें यूरोप में नाटो सहयोगियों की प्रणालियां भी शामिल हैं। पुतिन का कहना है कि फिलहाल कोई एयर डिफेंस सिस्टम इस मिसाइल को रोक नहीं सकता है।

ओरेशनिक एक परमाणु हथियार नहीं है लेकिन जब बड़े पैमाने पर हमलों में इसका इस्तेमाल किया जाता है तो ये परमाणु हथियारों के बराबर ही तबाही मचा सकती है। 4,000 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान के साथ इस मिसाइल के वारहेड विस्फोट के दायरे में सब कुछ धूल में बदल देते हैं। रूस की ओरेशनिक मिसाइल इस लिहाज से अहम है कि ये इससे पूरे यूरोप में हमला किया जा सकता है। ऐसे में यूरोपीय देशों की चिंता बढ़ गई है।

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने अपनी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के पास ओरशनिकक मिसाइलों का सीमित भंडार है क्योंकि उन्होंने अभी तक पूर्ण पैमाने पर उत्पादन शुरू नहीं किया है। इसके अलावा ये मिसाइलें रूस की वर्तमान में नियोजित अन्य हथियारों की तुलना में अधिक महंगी हैं। ये भी रूस के लिए एक परेशानी का सबब हो सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...