33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल जूता-चप्पल खुद चलवाता है, आरोप भाजपा पर लगाता रहता है... आप...

केजरीवाल जूता-चप्पल खुद चलवाता है, आरोप भाजपा पर लगाता रहता है… आप नेता पर भड़के बृजभूषण सिंह

Published on

गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी से लेकर केजरीवाल तक पर निशाना साथा। केजरीवाल पर हाल ही में हुए हमले को लेकर उन्होंने कहा कि हमला वह खुद करवाते हैं। सिंह ने कहा कि अपेन ऊपर तरल पदार्थ, चप्पल-जूता वह खुद चलवाता है। यह सब उसी का ड्रामा है और आरोप भाजपा पर लगाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर उठे विवाद को लेकर सिंह ने कहा कि यह मामला तो न्यायपालिका के हाथ में है। न्यायपालिका वही करेगी जो यहां का कानून है। अगर यहां का कानून कहता है कि आप ब्रिटिश के भी नागरिक हैं या पाकिस्तान के नागरिक हैं और फिर भी भारत के नागरिक रहेंगे, तो हमें लगता है कि ऐसी व्यवस्था देश की नहीं है। न्यायपालिका अपना काम करेगी।

महाराष्ट्र में सीएम पद का चेहरा न तय होने पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वहां गठबंधन के अंदर किसी प्रकार की कोई रस्साकसी नहीं है। दो दिन लेट हो जाने से ऐसा तो है नहीं कि कोई दूसरा मुख्यमंत्री बन जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और हमारे जो सहयोगी दल हैं उनसे बातचीत हो रही होगी। सब मामला निपट जाएगा। वहीं मंत्रालय बंटवारे के विवाद को लेकर किए गए सवाल पर बीजेपी नेता ने कहा कि हो सकता है कि मंत्रालय का विवाद हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व इतना सक्षम है कि इस विवाद को निपटा लेगा।

दिल्ली के पूर्व सीएम पर हमला
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के पैदल यात्रा पर किसी व्यक्ति द्वारा तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश किए जाने के मामले में बृजभूषण सिंह ने कहा कि यह सब वह (केजरीवाल) खुद करवाता है क्योंकि दिल्ली की जनता उससे नाराज है। दिल्ली को देखना है तो दिल्ली के नालों की गंदगी को देखो। आप कनॉट प्लेस और मेन रोड को मत देखिए। अगर दिल्ली को देखना हो तो थोड़ा अन्दर घुसकर देखिए। उसने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। यमुना जी को बर्बाद कर दिया। सीलमपुर का नाला हमने देखा है। इतनी गंदगी है कि कल्पना नहीं किया जा सकता, वहां कोई खड़ा नहीं हो सकता, यह दिल्ली की दुर्दशा है।

सिंह ने आगे कहा कि हमारा यह मानना है कि तरल पदार्थ, चप्पल-जूता वह खुद करवाता है। सब उसी का ड्रामा है और ड्रामा वह करता रहता है और आरोप भाजपा पर लगाता रहता है। वही आतिशी द्वारा बीजेपी पर आरोप लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आतिशी कोई भगवान थोड़ी न हैं, जो बोल दें कि आरोपी भाजपा का है तो मान लिया जाएगा। कहने का तात्पर्य यह है कि जनता आम आदमी पार्टी को जान चुकी है। जन समस्याओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बस आरोप किसी न किसी पर उछाल देना है। हम किसी की गारंटी नहीं लेते लेकिन यह मेरा स्वयं का मानना है कि यह सब वह खुद करवा रहा है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...