33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में सीएम के चेहरे पर 'पतंगबाजी', मोहोल के बाद अब रवींद्र...

महाराष्ट्र में सीएम के चेहरे पर ‘पतंगबाजी’, मोहोल के बाद अब रवींद्र चव्हाण के नाम पर चर्चा, जानें क्या कहा?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत और बीजेपी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद सीएम कौन होगा? यह सवाल सस्पेंस बना हुआ है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने दो स्थितियां हैं? पहली स्थिति है कि पार्टी इमोशनल फैसला या फिर राजनीतिक फैसला ले। अब देखना है कि बीजेपी के विधायकों की बैठक में किसे नेता चुना जाता है? लेकिन इस सब के बीच महाराष्ट्र में ‘पंतगबाजी’ जारी है। देवेंद्र फडणवीस को जहां स्वाभाविक दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है तो वहीं बीजेपी के दूसरे नेताओं के सीएम की दौड़ में होने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर खूब सामने आ रही हैं।

रवींद्र चव्हाण ने लिखी पोस्ट
पुणे से सांसद मुरलीधर मोहोल जो केंद्रीय में नागर विमान और सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। उनके बाद अब डोंबिवली से जीते रवींद्र चव्हाण ने मुख्यमंत्री की दौड़ में होने को लेकर सफाई दी है। सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग में खुद का नाम फ्लैश होने पर रवींद्र चव्हाण ने फेसबुक पर लिखा है कि मैं पिछले 2-3 दिनों से अपने डोंबिवली निर्वाचन क्षेत्र में हूं। वर्तमान में मैं डोंबिवलीकर के साथ बातचीत कर रहा हूं। इन दो दिन या कल आधी रात में किसी वरिष्ठ नेता से मिलने दिल्ली या कहीं और नहीं गया। चव्हाण चौथी बार विधायक बने हैं। वह पिछली सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं। इससे पहले मुरलीधर मोहोल ने खंडन जारी किया था और कहा थी बीजेपी में फैसले संसदीय बोर्ड लेता है सोशल मीडिया से सीएम तय नहीं होते हैं।

अब तक कितने नामों की चर्चा?
बीजेपी में देवेंद्र फडणवीस जहां स्वाभाविक दावेदार हैं तो वहीं अभी सीएम के लिए मुरलीधर मोहोल, रवींद्र चव्हाण, चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल के नाम सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे को तय करने में हुई देरी से नए-नए नाम उछल रहे हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या बीजेपी प्रचंड जीत के बाद प्रयोग करेगी या फिर इस जीत में अहम भूमिका रखने वाले देवेंद्र फडणवीस को मौका देगी। महायुति सरकार में सीएम बीजेपी का होगा। यह कई दिन पहले साफ हो चुका है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...