8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश में हिंदू पुजारियों का दमन, इस्कॉन के दो...

मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश में हिंदू पुजारियों का दमन, इस्कॉन के दो भक्त चटगांव से लापता

Published on

ढाका

बांग्लादेश में दूसरे हिंदू पुजारी श्याम दास प्रभु की गिरफ्तारी के एक दिन बाद आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास के दो अन्य शिष्य भी चटगांव से लापता हो गए हैं। चिन्मय कृष्ण दास को पहले ही राजद्रोह के आरोप में बांग्लादेश की पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल में डाल रखा है। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने शनिवार को अन्य दो साधुओं के लापता होने के बारे में जानकारी दी है। राधारमण दास ने उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जारी की हैं।

हिंदू पुजारियों की गिरफ्तारी का दावा
एक्स पर चार पुजारियों की तस्वीरें शेयर करते हुए राधारमण दास ने लिखा, ‘क्या वे आतंकवादी जैसे दिखते हैं? उन सभी को बांग्लादेशी पुलिस ने बिना किसी कारण के गिरफ्तार किया है।’ उन्होंने एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए दावा किया कि चिन्मय कृष्ण दास के बाद दो और हिंदू संतों रंगनाथ श्यामसुंदर दास ब्रह्मचारी और रुद्रपति केशव दास ब्रह्मचारी को बांग्लादेश पुलिस ने पुंडरीक धाम से गिरफ्तार किया था।

बांग्लादेश की तरफ से श्याम दास प्रभु और दो अन्य इस्कॉन पुजारियों की गिरफ्तारी या हिरासत पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। कथित तौर पर ये दोनों पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को भोजन देने गए थे। सूत्रों ने बताया कि उन्हें अधिकारियों ने बिना वारंट के हिरासत में ले लिया।

चिन्मय कृष्ण की जमानत पर होगी सुनवाई
वहीं पिछले सप्ताह राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत पर सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तारीख तय हुई है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त मोफिज-उर-रहमान के अनुसार, मंगलवार की सुनवाई मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सैफ-उल-इस्लाम द्वारा की जाएगी।

चटगांव की अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि सुनवाई की तारीख पहले ही तय कर दी गई थी, लेकिन बुधवार और बृहस्पतिवार को वकीलों की हड़ताल के कारण घोषणा में देरी हुई। बांग्लादेश के मीडिया आउटलेट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई तीन दिसंबर को होगी।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...