33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबादाम समझकर खा लिया जेट्रोफा फल, जहरीला फल खाने से 12 बच्चों...

बादाम समझकर खा लिया जेट्रोफा फल, जहरीला फल खाने से 12 बच्चों की बिगड़ी हालत

Published on

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बादाम जैसे दिखने वाले जेट्रोफा का फल खाने से 12 बच्चों की हालत बिगड़ गई। पेट में जलन, उल्टी, दस्त होने पर परिजनों ने इन्हें गंभीर अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ हरप्रीत सिंह ने बताया कि 12 बच्चों ने 9 को जिला अपस्ताल रिफर किया गए है। अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों को 8 से 10 घंटों के लिए निगरानी में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अखैयापुर गांव मे रविवार शाम करीब तीन बजे जेट्रोफा का फल खाने से बारह बच्चे बीमार हो गए। जिनमें गांव के निवासी विजय, विवेक पुत्र दिनेश, रितिका, रोषन पुत्र चंद्रशेखर, लक्ष्मी, राज पुत्र मंगल, पुष्पेन्द्र पुत्र हौसला, प्रियांसू, दीपांसू पुत्र रामा, लवकुश, पुत्र रामहेत, हिमांसी, दीपांसी पुत्री धर्मेंद्र शामिल हैं।

बादाम समझ कर बच्चों ने खाया जहरीला जेट्रोफा फल
सभी बच्चों के पेट में दर्द, उल्टी, दस्त होने पर परिजन आनन फानन में सीएचसी त्रिवेदीगंज लेकर पहुंचे। बच्चों के परिजन इंदल ने बताया सभी बच्चे घर से जानवर चराने जंगल गए थे। वही पेड़ में लगे जेट्रोफा फल को बादाम समझ कर खा लिया। जिसके बाद इनकी हालत बिगड़ गई।

12 में 9 बच्चों की हालत सीरियस, ट्रामा सेंटर रिफर
त्रिवेदीगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि जेट्रोफा फल खाने से 12 बीमार बच्चे अस्पताल लाए गए थे। जिन्हें पेट में जलन, उल्टी, दस्त की शिकायत थी। 4 बच्चों की हालत स्थिर होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है 9 अन्य की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के ट्रामा में रिफर किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि जेट्रोफा फल के सीड्स जहरीला होता है। इसके खाने से डिहाइड्रेशन, आंखों में म्यूसिस होना, पेट में जलन आदि गंभीर समस्या होती है और समय से इलाज न मिलने पर जान भी जा सकती है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...