33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य'मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जा रही...', JMM में जाने की अटकलों...

‘मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जा रही…’, JMM में जाने की अटकलों पर चंपाई सोरेन ने लगाया विराम

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि वह जल्द ही फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल होने वाले हैं. हालांकि, चंपाई सोरेन ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक साजिश बताया है. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “सोशल मीडिया पर एक एजेंडे के तहत, एक पुराना वीडियो वायरल करवा कर, मेरे संबंध में कुछ भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं. चुनावों के समय भी ऐसा किया गया था. कृपया ऐसी झूठी अफवाहों से बचें.”

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. इसमें वह कह रहे हैं कि हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण काम किए हैं. इसी के आधार पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि चंपाई सोरेन फिर से JMM में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, चंपाई सोरेन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सब अफवाहें हैं और उनका JMM में जाने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने इसे पुराना वीडियो बताया है. वीडियो में वह मीडिया से रूबरू हैं और राहुल गांधी और उनकी न्याय यात्रा का भी जिक्र कर रहे हैं.

चुनावी साजिश का आरोप
चंपाई सोरेन ने इन अफवाहों को एक सुनियोजित साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि चुनावी समय में उनके खिलाफ इस तरह की अफवाहें पहले भी फैलाई गई थीं. उन्होंने जनता और समर्थकों से अपील की है कि वे इन झूठे दावों पर विश्वास न करें. सोरेन ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले एक एजेंडे के तहत काम कर रहे हैं. उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे ऐसे दुष्प्रचार से सावधान रहें और सच्चाई को समझें.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...