33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यहैदराबाद: नशे में कार चालक ने 3 बाइक सवार को मारी टक्कर,...

हैदराबाद: नशे में कार चालक ने 3 बाइक सवार को मारी टक्कर, दंपति की मौत, चार घायल

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद में शनिवार रात शराब के नशे में धुत कार ड्राइवर ने तीन बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक दंपति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लैंगर हाउस पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई. उन्होंने बताया कि निजी जीवन बीमा कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति ने पहले दूसरे इलाके में एक वाहन को टक्कर मारी और बाद में भागने की कोशिश में तीन बाइक सवार को टक्कर मार दी.

डायल 100 पर सूचना मिली कि तेज और लापरवाही से चलाई जा रही एक कार ने तीन बाइक सवार को कुचल दिया है, जिसका चालक नशे में है. सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी (दोनों की उम्र 30 के आसपास) और अन्य बाइक पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने बताया कि दंपत्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि कार चालक का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जो तय सीमा से ज़्यादा नशे में वाहन चलाता हुआ पाया गया. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...