33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र : I Love You बोलकर 'बैड टच' करता था टीचर, 16...

महाराष्ट्र : I Love You बोलकर ‘बैड टच’ करता था टीचर, 16 छात्राओं ने की शिकायत

Published on

लातूर,

महाराष्ट्र के लातूर में जिला परिषद स्कूल के एक टीचर को नाबालिग छात्राओं का यौन उत्पीड़न और उनका पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया और अन्ना श्रीरंग नरसिंगे को एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि अन्ना श्रीरंग नरसिंगे हरंगुल (खुर्द) में जिला परिषद स्कूल पढ़ाता था. पद से हटाए जाने से पहले वह पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक था. अधिकारी ने बताया, उस पर छात्राओं को अनुचित तरीके से छूने और उन्हें आई लव यू आदि कहने का आरोप है.

16 छात्राओं से पैर-हाथ मालिश करवाए
उसने कथित तौर पर 16 लड़कियों से अपने पैर-हाथ मालिश करवाए. ये घटनाएं 2021 से हो रही हैं. आरोपी टीचर ने यह भी धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी को अपनी आपबीती बताई तो वह परीक्षा में नंबर नहीं देगा. फिर भी छात्राओं ने निडर होकर शिकायत की. लड़कियों द्वारा अधिकारियों से शिकायत करने के बाद जिला परिषद ने जांच शुरू की.

कई धाराओं में FIR दर्ज
अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निवृत्ति जाधव की शिकायत पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 75(3), 78(2), 79 और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, पीछा करने और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...