33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यUP: नकली खाद बेचने का चल रहा था खेल, छापेमारी के बाद...

UP: नकली खाद बेचने का चल रहा था खेल, छापेमारी के बाद दुकान से 900 बोरी डीएपी जब्त, पांच गिरफ्तार

Published on

जालौन,

यूपी के जालौन में शनिवार को पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नकली डीएपी खाद बेचने वाले एक दुकान पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान लगभग 900 बोरी नकली डीएपी खाद जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई कृषि विभाग, स्थानीय पुलिस और एसओजी की एक संयुक्त टीम ने की. इस टीम का नेतृत्व जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने किया.

सूचना मिली थी कि नादी गांव स्थित दुकान में नकली डीएपी खाद तैयार कर बेची जा रही है. इसके बाद शनिवार को शुरू हुई छापेमारी रविवार तक चली. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी नकली डीएपी खाद को आईएफएफसीओ ब्रांड के नाम से पैक कर न केवल जालौन बल्कि आसपास के जिलों और मध्य प्रदेश तक सप्लाई कर रहे थे.

छापेमारी में 900 बोरी नकली खाद बरामद
छापेमारी के दौरान 224 बोरी नकली डीएपी दुकान से, 616 बोरी एक ट्रक से, और 57 बोरी एक पिकअप वैन से बरामद की गई. इसके अलावा, खाली बोरी, सिलाई मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य राठौर, गोविंद तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, अनुराग याग्निक और विकास चतुर्वेदी के रूप में हुई है. सभी आरोपी जालौन जिले के निवासी हैं. उनके खिलाफ बीएनएस और आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नकली खाद तैयार कर किसानों को धोखा दे रहा था. इल मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...