8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन से भिड़ा यह NATO देश, तीन राजनयिकों को किया निष्कासित, ताइवान...

चीन से भिड़ा यह NATO देश, तीन राजनयिकों को किया निष्कासित, ताइवान का है दोस्त

Published on

कोपेनहेगन

लिथुआनिया ने देश में तैनात चीन के प्रतिनिधि कार्यालय के तीन कर्मचारियों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। इसी के साथ लिथुआनियाई सरकार ने तीनों कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश भी जारी किया है। लिथुआनिया में चीन का राजनयिक मिशन है। लिथुआनिया के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ये राजनयिक उनके देश में वियना कन्वेंशन और लिथुआनियाई कानूनों का उल्लंघन करने में शामल थे। हालांकि, मंत्रालय ने कोई और विवरण नहीं दिया है। 1961 के वियना कन्वेंशन में राजनयिक कानून के नियमों की रूपरेखा दी गई है।

चीनी राजनयिकों को लिथुआनिया छोड़ने का निर्देश
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर लिथुआनिया छोड़ने का निर्देश दिया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास और बढ़ गई है। लिथुआनिया में चीन के प्रतिनिधि कार्यालय से टिप्पणी के लिए तुरंत संपर्क नहीं किया जा सका। लिथुआनिया नाटो और यूरोपीय यूनियन का सदस्य है। उसके ताइवान के साथ भी राजनयिक संबंध हैं। चीन इसी को लेकर लिथुआनिया से नाराज है।

ताइवान से संबंधों के कारण चीन नाराज
चीन ने पहले ही लिथुआनिया के साथ संबंधों को कम कर दिया है और 2.9 मिलियन लोगों के बाल्टिक राष्ट्र के साथ संबंध तोड़ने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर दबाव डाला है। लिथुआनिया ने 2021 में ताइवान को अपने देश में एक वास्तविक दूतावास खोलने की अनुमति दी थी। चीन ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

लिथुआनिया में चुनाव को प्रभावित कर रहा चीन
मार्च में, लिथुआनिया के काउंटर-इंटेलिजेंस के प्रमुख ने कहा कि यूरोपीय संघ और नाटो सदस्य द्वारा ताइवान का समर्थन किए जाने के कारण इस साल के चुनावों में चीनी हस्तक्षेप से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, एक चीनी जहाज पर हाल ही में दो अंडरसी केबल को नुकसान पहुंचाने का संदेह है, जिनमें से एक स्वीडन और लिथुआनिया के बीच चलती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...