33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 'मंत्रियों के घर तोड़फोड़ करने दो, 50 लाख हम दे देंगे'...

राजस्थान: ‘मंत्रियों के घर तोड़फोड़ करने दो, 50 लाख हम दे देंगे’ गुंजल के बयान ने थप्पडकांड विवाद का पारा चढ़ाया!

Published on

टोंक

राजस्थान के उपचुनाव के दौरान हुए समरावता कांड मामले में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने एक बार फिर सियासी पारा बढ़ा दिया है। इस घटना के करीब 18 दिन बाद कांग्रेस के नेता प्रहलाद गुंजल समरावता गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के हाल जाने। साथ ही भजनलाल सरकार को घेरते हुए जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री यहां की बहन बेटियों के अपमान की कीमत 50 लाख रुपए आंकती है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि ग्रामीणों से मंत्री के घर का सामान तुड़वा दो, हम चंदा इकट्ठा करके सरकार को 50 लाख रुपए दे देंगे। गंुजल ने कहा कि पुलिस ने फिरंगियों की तरह लोगों के घरों मेें डाका डाला है। गुंजल के इस बयान से समरावता मामले को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल मच गई।

50 लाख रुपए तो चंदा इकट्ठा कर, सरकार को ही दे देंगे
गुंजल समरावता कांड को लेकर भजनलाल सरकार पर जमकर हमलावर दिखे। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और डॉ. किरोडी लाल मीणा ग्रामीणों को 50 लाख रुपए की सहायता देने का आश्वासन देकर चले गए, लेकिन गांव वालों पर जुल्म करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने गरीब लोगों के मकानों में घुसकर पिटाई की और फिर भी सरकार के मंत्री 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहीं रुपए तो समरावता गांव के ग्रामीण मंत्रियों को देने को तैयार हैं, उनके मकान में तोड़फोड़ कर लेने दी जाए।

न्याय नहीं मिला तो होगी महापंचायत- गुंजल
समरावता गांव में गुंजल घटना के 18 दिन बाद जाकर पहंुचे। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर सियासी हमले किए। गुंजल ने कहा वह इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ लोगों से वार्ता कर एक सप्ताह बाद वापस समरावता आएंगे और न्याय दिलवाने के लिए महापंचायत कर धरना दिया जाएगा। गुंजल ने मामले की न्यायिक जांच और ग्रामीणों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस एसडीएम ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर दबाव बनाकर वोट डलवाए, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसकेे अलावा दोषी अफसरों, वाहनों को आग लगाने वाले और बेगुनाहों को पीटने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...