33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यएकनाथ शिंदे फिर पड़े बीमार, महायुति नेताओं की बैठक कल के लिए...

एकनाथ शिंदे फिर पड़े बीमार, महायुति नेताओं की बैठक कल के लिए स्थगित, जानें क्या हुआ?

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फिर से बीमार पड़ गए हैं। शिंदे की तबीयत बिगड़ने के बाद महायुति के नेताओं की तमाम बैठकें कल तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। शिंदे रविवार को सतारा से लौटकर पहले ठाणे पहुंचे थे। इसके बाद वह शाम को मुंबई आए थे। सीएम शिंदे को जुखाम के साथ बुखार होने पर डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी। शिंदे के ताजा हेल्थ अपडेट में उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है। उनके गले में संक्रमण बताया जा रहा है।

पांच दिसंबर को है शपथ ग्रहण
महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार का शपथ ग्रहण पांच दिसंबर को होना है। मुख्यमंत्री के पद से सीएम एकनाथ शिंदे इस्तीफा दे चुके हैं। वह राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर काम कर रहे हैं। इससे पहले शिंदे जब दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर लौटे थे। उसके बाद वह अस्वस्थ हो गए थे। इसके बाद सीएम शिंदे अपने गृह जनपद सतारा चले गए थे। दो दिन तक सतारा रुकने के बाद सीएम शिंदे रविवार की शाम मुंबई लौटे थे। शिंदे के बीमार पड़ने से महाराष्ट्र में सरकार की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। महायुति की नई सरकार में मुख्यमंत्री पद बीजेपी के पास रहने की उम्मीद है। सीएम की दौड़ में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...