7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार ने दी क्लीन चिट! अडानी ग्रीन ने 7 दिन में...

शेयर बाजार ने दी क्लीन चिट! अडानी ग्रीन ने 7 दिन में कर ली नुकसान की भरपाई

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका अभियोजकों ने गौतम अडानी पर 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। इन आरोपों के बाद ग्रुप के शेयरों खासकर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। लेकिन उसने पिछले सात दिन में अपने नुकसान की भरपाई कर ली है। पिछले चार सत्रों में इसमें 60 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है। हालांकि इस साल इसमें 16 फीसदी गिरावट आई है। आज कारोबार के दौरान इसमें नौ फीसदी तेजी आई। हालांकि दोपहर बाद 2 बजे यह 0.10% की गिरावट के साथ 1323.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने एक बयान जारी करके अडानी और ग्रुप के दूसरे अधिकारियों पर लगे रिश्वत के आरोपों का खंडन किया है। इससे कंपनी के निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। अडानी ग्रुप की सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि ग्रुप अपनी पहले से रद्द की गई डॉलर बॉन्ड बिक्री को अप्रैल और जून 2025 के बीच फिर से शुरू कर सकता है। अडानी ने $60 लाख के बॉन्ड की पेशकश वापस ले ली थी। अडानी ग्रीन एनर्जी की आगे की योजनाओं में फरवरी 2025 तक बैंकों या ऑफशोर मार्केट में निजी प्लेसमेंट के माध्यम से $50 करोड़ तक जुटाना शामिल है।

अडानी ने क्या कहा
इस बीच अडानी ने ग्रुप पर लगे आरोपों को ग्रुप को मजबूत करने का अवसर बताया। उन्होंने जयपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि दो सप्ताह से भी कम समय पहले हमें अनुपालन प्रथाओं के बारे में अमेरिका से आरोपों का सामना करना पड़ा। हर हमला हमें मजबूत बनाता है, और हर बाधा लचीलेपन के लिए एक कदम बन जाती है। अडानी ने जोर देकर कहा कि ग्रुप के किसी भी व्यक्ति पर एफसीपीए के उल्लंघन या न्याय में बाधा डालने की साजिश का आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि हम विश्व स्तरीय नियामक अनुपालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...