7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क को सरकार से राहत, सैटेलाइट नेटवर्क कानून में हो सकता...

एलन मस्क को सरकार से राहत, सैटेलाइट नेटवर्क कानून में हो सकता है बदलाव

Published on

सैटेलाइट नेटवर्क को लेकर काफी चर्चा हो रही है। देश में एलन मस्क की तरफ से सैटेलाइट नेटवर्क लाने पर विचार किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से कुछ सिक्योरिटी कंडीशन में राहत दी जा सकती है। सैटेलाइट कम्युनिकेशन लाइसेंस को लेकर सरकार ऐसा फैसला ले सकती है। ग्लोबल प्रैक्टिस में भी इसे लाने का विचार किया जारहा है। एलन मस्क की स्टारलिंक और जेफ बोजोस की अमेज़न Kuiper के लिए रास्ता आसान हो सकता है।

ISRO के साथ मस्क
ET की रिपोर्ट की मानें तो ये फैसला सरकार और मस्क के बीच अहम रोल प्ले कर सकते हैं। मस्क की कंपनी SpaceX ने हाल ही में GSAT-20 लॉन्च किया था। ये ISRO कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जिसे अमेरिका के फ्लोरिडा छोड़ा गया था। अधिकारियों का कहना है कि सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइड करने वाली कंपनियां भारत में ऑपरेट करना चाहती हैं जो 30-40 कंडीशन के साथ आता है। अभी तक मस्क और अमेज़न को हरी झंडी नहीं मिली है।

मस्क को मिल सकती इजाजत
ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सैटेलाइट (GMPCS) सिस्टम के तहत उन्हें सर्विस प्रोवाइड करने की इजाजत मिल सकती है। कुछ कंपनियों को इसमें राहत भी दी जा सकती है। टेक्नोलॉजी में बदलाव करने के साथ कंडीशन भी बेहतर हो सकती है। अधिकारी का कहना है कि अभी तक साफ नहीं है कि किस कंडीशन पर काम किया जाए, जिसकी मदद से सैटेलाइट नेटवर्क कंपनियों को राहत मिल पाए। एक अन्य अधिकारी ने कहा, कानून प्रवर्तन और दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अधिकारियों ने 29 नवंबर को एक बैठक में इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया और सुरक्षा स्थितियों में क्या बदलाव किए जाने चाहिए।

कैसे मिलेगा लाइसेंस
GMPCS लाइसेंस हासिल करने के लिए स्टारलिंक और अमेज़न को क्या करना होगा ? अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया गया है। इस पूरे मुद्दे पर काम किया जा रहा है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए नियमों पर काम किया जा रहा है। स्टारलिंक का कहना था कि नए नियमों को ग्लोबल रेगुलेशन को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना चाहिए क्योंकि उनकी कंपनी ग्लोबल लेवल पर नेटवर्क प्रोवाइड कर रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...