30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपेपर लीक ने फिर डाला 'रंग में भंग'! बिहार में एक और...

पेपर लीक ने फिर डाला ‘रंग में भंग’! बिहार में एक और परीक्षा हुई कैंसिल

Published on

पटना

भारत के अंदर नौकरी और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में परीक्षा पेपर लीक के मामले बढ़ते जा रहे हैं और यह समस्या एक गंभीर रूप लेती जा रही है। बिहार में पहले भी ऐसी घटनाएं देखने को मिलती रही हैं और एक बार फिर बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) भर्ती परीक्षा इसके नए उदाहरण के रूप में सामने आई है। बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (BSHS) ने 1 और 2 दिसंबर 2024 को हो जा रही CHO भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है।

BSHS ने एक नोटिस जारी करके बताया कि परीक्षा रद्द करने का फैसला पेपर लीक होने के आरोपों के बाद लिया गया है। आधिकारिक नोटिस में लिखा है, ‘राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के विज्ञापन संख्या 07/2024 के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के संविदा पदों पर चयन/नियोजन हेतु 1 दिसंबर, 2024 और 2 दिसंबर, 2024 को होने वाली ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) रद्द की जाती है। परीक्षा की अगली तिथि के बारे में जानकारी जल्द जारी जाएगी।’ बिहार CHO परीक्षा रद्द नोटिस यहां पर चेक कर सकते हैं।

BSHS ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नई परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को BSHS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट मिलते रहेंगे। बिहार परीक्षा रद्द होने की वजह से हजारों छात्र निराश भी हैं। वहीं ऐसे कई उम्मीदवार जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में काफी समय और मेहनत लगाई थी। अब उन्हें अनिश्चितकाल के लिए इंतजार करना होगा।

पटना पुलिस ने पेपर लीक मामले में 12 परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की और 12 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दो केंद्रों को सील कर दिया गया है, क्योंकि उनके खिलाफ काफी सबूत मिले हैं। इन केंद्रों पर पेपर लीक में शामिल होने का शक था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा से दो दिन पहले एक व्हाट्सएप चैट लीक हुई थी, जिससे जांच शुरू हुई। पुलिस लीक के स्रोत का पता लगाने और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

बिहार CHO भर्ती अभियान के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत आने वाले 4,500 CHO पदों को भरे जाने की बात की जा रही है। इसके लिए प्रवेश पत्र 27 नवंबर को जारी किए गए थे और परीक्षा 1 और 2 दिसंबर को होनी थी। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 1 नवंबर 2024 से हुई थी और 21 नवंबर 2024 को खत्म हुई थी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...