30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म, शिकायत...

उत्तर प्रदेश : लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में नर्स से दुष्कर्म, शिकायत पर मालिक ने पूछे गंदे सवाल

Published on

लखनऊ,

लखनऊ के ठाकुरगंज में एक निजी अस्पताल की नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि वह तीन माह से अस्पताल में काम कर रही थी, जहां काकोरी का हलुआपुर निवासी निखिल टेक्नीशियन है. निखिल उस पर बुरी नजर रखता था और आए दिन छेड़छाड़ और अश्लीलता करता था.

मालिक से की शिकायत तो पूछे गंदे सवाल
18 नवंबर की रात 11 बजे पीड़िता अपना काम कर रही थीं, तभी निखिल आया और उसे घसीटते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया. चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने हत्या करने की धमकी दी और भाग निकला. मामले में पीड़िता ने अगले दिन अस्पताल के मालिक कमलेश और राजेश अग्रवाल को पूरी घटना बताई, लेकिन उन्होंने कार्रवाई के बजाए उल्टा उसी से गंदे सवाल किए. वहीं, जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धमकाते हुए भगा दिया.

मामले में डीसीपी पश्चिम जोन ओम वीर सिंह ने बताया कि आरोपी निखिल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. जबकि अस्पताल के मालिकों की तलाश की जा रही है. साथ ही अस्पताल के संचालक पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

असिस्टेंट पर भी दर्ज हुआ मामला
DCP पश्चिमी ज़ोन ओ एन सिंह के मुताबिक़ इस पूरे मामले में अस्पताल की भी लापरवाही सामने आई है. जिसके बाद अस्पताल संचालक पर भी मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा असिस्टेंट पर भी मुक़दमा दर्ज किया गया है. पूरे मामले में जांच की जा रही है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...