जयपुर :
राजस्थान में धर्मांतरण कानून लाने को लेकर सियासत के पारे में जमकर हलचल मची हुई है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने धर्मांतरण समेत कई मुद्दों को लेकर बीजेपी को जमकर घेरा। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में प्रशासक लगाने के सवाल कर सरकार की मंशा खराब बताई। डोटासरा ने भजनलाल सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि बीजेपी ब्यूरोक्रेसी से सरकार चलाना चाहती है। राजस्थान में भी बीजेपी गुजरात मॉडल लागू करने की कोशिश कर रही है। ऐसी सरकार में ना तो मुख्यमंत्री के चलती है, ना मंत्रियों की। प्रदेश में पूरी तरह ब्यूरोक्रेसी सरकार पर हावी है।
राजस्थान में तो केवल ब्यूरोक्रेसी हावी है-डोटासरा
डोटासरा ने बीजेपी को घेरते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार जनप्रतिनिधि नहीं चला रहे हैं। यहां सरकार पर ब्यूरोक्रेसी हावी है। इस सरकार में न तो मुख्यमंत्री की चल रही है, ना मंत्री और विधायकों की। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि बीजेपी प्रशासक लगाकर ब्यूरोक्रेसी से सरकार चलाना चाहती है। वह राजस्थान में भी गुजरात मॉडल लागू करना चाह रही है। डोटासरा ने नगर निकाय चुनाव से पहले प्रशासक लगाने के सवाल पर सरकार की मंशा को खराब बताया।
हिंदू-मुस्लिम कर बीजेपी राजनैतिक रोटियां सेंकती है
डोटासरा ने धर्मांतरण कानून पर बीजेपी को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी हिंदू-मुस्लिम करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही हैं। बीजेपी पहले भी धर्मांतरण कानून लेकर आई थी और अब वापस से कानून लेकर आई है, लेकिन यह कानून पास नहीं होगा। डोटासरा ने कहा भाजपा सरकार ऐसे कानून लाकर जनता का ध्यान जनहित के मुद्दों से केवल भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा जब वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थी, तब भी इस तरह का कानून लाया गया था, लेकिन उसका क्या हश्र हुआ सबको मालूम है।
